हुंडई इंडिया (Hyundai India) फरवरी 2024 में कई मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। इसमें वरना सेडान भी शामिल है। फरवरी 2024 में इस कार पर हुंडई (Hyundai) 35,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हुंडई वरना (Hyundai Verna) को चार वैरिएंट में पेश किया जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कार पर 35,000 रुपये की छूट

इस महीने हुंडई वरना (Hyundai Verna) बुक करने की योजना बना रहे ग्राहकों को 15,000 रुपये तक की नकद छूट का बेनिफिट उठा सकते हैं। वहीं, इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ये ऑफर वैरिएंट, डीलरशिप और स्टॉक उपलब्धता और अन्य कारकों के आधार पर अलग हो सकता है।

हुंडई वरना का इंजन पावरट्रेन

हुंडई वरना (Hyundai Verna) को चार वैरिएंट EX, S, SX और SX (O) में पेश किया जा सकता है। इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो यह 1.5-लीटर NA पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 113bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, दूसरा वाला इंजन 158bhp की पावर और 253Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो यह 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 7-स्पीड DCT और एक CVT यूनिट द्वारा कंट्रोल किया जाता है।

माइलेज क्या है? वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर वरना का माइलेज 18.6 से 20.6 किमी/लीटर है। वरना 5 सीटर कार है। इसकी लम्बाई 4535mm, चौड़ाई 1765mm और व्हीलबेस 2670mm का है।

Categorized in: