चाइनीज टेक कंपनी वीवो से जुड़ा ब्रैंड iQOO इस महीने 22 फरवरी को अपना नया पावरफुल डिवाइस iQOO Neo 9 Pro लॉन्च करने वाला है और इस डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग आज से शुरू हो रही है। यह फोन iQOO Neo 7 Pro के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च होगा और इसे परफेक्ट गेमिंग फोन कहा जा रहा है। प्री-बुकिंग पर खास ऑफर्स का फायदा भी ग्राहकों को दिया जा रहा है।

कंपनी अपने डिवाइस को लंबे वक्त से टीज कर रही है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी कन्फर्म हो गए हैं। इसके अलावा प्रीबुकिंग की स्थिति में ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट्स का फायदा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा अभी से 40,000 रुपये तक का Amazon Pay बैलेंस जीतने का मौका भी ग्राहकों को मिल रहा है और वे प्री-बुकिंग पेज पर जाकर क्विज खेल सकते हैं।

प्री-बुकिंग पर ये खास ऑफर्स
नए iQOO डिवाइस को शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर प्री-बुक किया जा सकता है। ऐसा करने पर यूजर्स को 1,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट तो मिलेगा ही। इसके अलावा कुल 2 साल की वारंटी नए डिवाइस पर दी जाएगी। कंपनी का वादा है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को iQOO Neo 9 Pro पर स्पेशल लॉन्च डे ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।

सामने आए फोन के ये फीचर्स
iQOO Neo 9 Pro में फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देने के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है और गेमिंग के लिए खास Supercomputing Chip Q1 दिया जाएगा। वाइब्रेंट डुअल टोन डिजाइन के अलावा इस फोन में प्रीमियम लेदर फिनिश और फ्लैगशिप लेवल 50MP Sony IMX920 कैमरा मिलेगा। सेटअप में दूसरा 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा शामिल होगा।

सामने आया है कि फोन में बड़ी 5160mAh क्षमता वाली बैटरी लंबे गेमिंग सेशंस के लिए दी जाएगी और इसे 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में बड़ा 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस के साथ मिलने वाला है। इन फीचर्स के आधार पर यूजर्स फोन प्री-बुक करने का फैसला ले सकते हैं।

Categorized in: