रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर सीमा से 26 किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के ग्राम रंका में करोना के मरीजों की बढ़ती संख्या एवं बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भी करोना  मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी भी संपूर्ण लॉकडाउन की मांग करने लगे हैं इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह ने संपूर्ण लॉकडाउन के लिए रामानुजगंज विधानसभा वासियों से राय मांगी है वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा भी कलेक्टर श्याम धावडे एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता से चर्चा कर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के लिए विशेष आवश्यक सावधानी बरतने एवं लॉकडाउन कराए जाने की मांग की।

   
गौरतलब है कि नगर सीमा से 26 किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के ग्राम रंका में अब तक करोना के 35 मरीज मिल चुके हैं वहीं प्रतिदिन झारखंड के रंका एवं आसपास गांव से रामानुजगंज आने जाने वालों की संख्या सैकड़ों में है ऐसे में यहा लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ते जा रहा है। दूसरी ओर बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भी करोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में अब संपूर्ण लॉकडाउन की मांग भी उठने लगी है इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह ने रामानुजगंज विधानसभा वासियों का संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर राय मांगा है। वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कलेक्टर श्याम धावडे एवं एसडीएम अभिषेक गुप्ता से चर्चा कर रामानुजगंज के लिए आवश्यक कदम उठाने एवं लॉकडाउन कराए जाने की मांग की। 

एक्सिस बैंक के कर्मचारी भेजे गए होम आइसोलेशन में बैंक के आगे की गई घेराबंदी- कोरेना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए एक्सिस बैंक के कर्मचारियों को जहां होम आइसोलेशन में भेजा गया वहीं आज सुबह नगर पंचायत सीएमओ सुमित मेहता के द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर बैंक के आगे घेराबंदी करते हुए आसपास के पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराया गया।

Categorized in: