0 लंबे समय से स्कूल से थे नदारत
0 कलेक्टर के निर्देश पर हरकत में आया विभाग
सूरजपुर। बगैर किसी सूचना के लंबे समय से स्कूल से नदारत जिले के 9 शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग के द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। नव पदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षा विभाग की बैठक लेकर  लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था और बिना किसी ठोस कारण अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये थे। जिसके परिपालन में लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित कर बर्खास्तगी की कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जिले के अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों का प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया गया। लंबे समय से अनुपस्थित गीता प्रसाद राजवाड़े, सहा. शिक्षक एल.बी. प्रा.शा. पण्डरीपानी करमपुर, धनंजय राम, सहा. शिक्षक  प्रा.शा. गंवटियापारा मोहनपुर सूरजपुर,  समयलाल यादव, सहा. शिक्षक  प्रा.शा. केशवपुर, राकेश सिंह, सहा. शिक्षक प्रा.शा. माझापारा तेजपुर, कु. सुमिता कुजूर, सहा. शिक्षक प्रा.शा. खुटहनपारा तिवरागुड़ी, मोहन सिंह, सहा. शिक्षक प्रा.शा. खोरखोरीपारा साल्ही, वि.ख. रामानुजनगर,  देव शरण राजवाड़े, सहा. शिक्षक प्रा.शा. कोड़ाकुपारा चन्द्रेली, मनोज कुमार सिंह, सहा. शिक्षक प्रा.शा. पलढा, वि.ख. प्रतापपुर, श्रीमती श्वेता मेश्राम, व्याख्याता पंचायत उ.मा.वि. लटोरी, वि.ख. सूरजपुर शामिल है जिनपर  बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Categorized in: