भारतीय बाजार में अब हाइब्रिड कारों के कई मॉडल मौजूद हैं। वहीं, 2024 में इस लिस्ट में कई नाम जुड़ने वाले हैं। हाइब्रिड कारों की खास बात ये होती है कि ये ना सिर्फ फ्यूल की सेविंग करती हैं। बल्कि इनका माइलेज भी बेहतरीन होता है। ऐसे में अब हाइब्रिड कारों के बाद हाइब्रिड टू-व्हीलर की भी चर्चा होने लगी है। दरअसल, कावासाकी ने हाल ही में इंटरनेशनल लेवल पर Z7 हाइब्रिड मोटरसाइकिल को पेश किया था। अब ऐसा लग रहा है कि जापानी कंपनी नए वर्सेस (Versys( हाइब्रिड पर भी काम कर रहा है।

कावाकासी वर्सेस हाइब्रिड के डिजाइन पेटेंट वेबसाइट पर लीक हो गया है। जिससे इसके पावरट्रेन और अन्य बिट्स के बारे में जानकारी सामने आई है। लीक हुई पेटेंट फाइल से पता चलता है कि वर्सेस हाइब्रिड को Z7 हाइब्रिड के समान सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 9kW मोटर, 1.4kWh बैटरी और 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना है। यहां तक कि लीक हुए फोटोज में दिखाया गया कूलिंग सिस्टम कावासाकी Z7 हाइब्रिड में इस्तेमाल होने वाले के समान है।

यह सेटअप बाइक की टूरिंग क्षमता को बढ़ा सकता है, क्योंकि बैटरी खत्म होने पर राइडर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक से ICE पर स्विच कर सकता है। इसमें 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन 69bhp बनाता है। इसमें मैनुअल या ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट ऑप्शन, फुली LED लाइट, एक डिजिटल डैश के साथ कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, कावासाकी वर्सेस हाइब्रिड का डेवलपमेंट शुरुआती स्टेज में है। इसे ग्लोबल स्तर पर आधिकारिक लॉन्च होने में अभी वक्त लग सकता है।

बजाज बना ही CNG मोटरसाइकिल
एक तरफ जहां हाइब्रिड मोटरसाइकिल पर काम हो रहा है, तो दूसरी तरफ बजाज ऑटो देश की पहली CNG मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। वो प्लेटिना का CNG मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसका कोडनेम ब्रुजर E101 है। इसका डेवलपमेंट आखिरी चरण में है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी के लिए सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हुआ तब 6 महीने से सालभर के अंदर कंपनी CNG मोटरसाइकिल को लॉन्च कर देगी। इसके कुछ प्रोटोटाइप बनाए जा चुके हैं। इसका प्रोडक्शन औरंगाबाद प्लांट में किया जा रहा है। कंपनी सालाना CNG बाइक की करीब 1 से 1.20 लाख यूनिट का प्रोडक्शन करेगी। इसे लगभग 2 लाख यूनिट तक बढ़ाया जाएगा।

Categorized in: