सूरजपुर। सेंट्रल बैंक के व्यावसायिक प्रतिनिधि द्वारा महगवां शाखा के 14 ग्राहकों से लाखो रुपये की राशि गबन करने के मामले में प्रबंधन के द्वारा यहां कोतवाली थाने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।कोतवाली पुलिस को दिए शिकायत पत्र में  अधिवक्ता धनंजय मिश्रा ने व्यवसायिक प्रतिनिधी अभिषेक प्रताप सिंह के विरुद्ध सेन्ट्रल बैंकऑफ इण्डिया शाखा महगवां जिला सूरजपुर बैंक एवं ग्राहकों के साथ छल किये जाने की शिकायत दी है। जिसमे कहा गया है कि अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा  विभिन्न तिथियों पर रकम लेकर उनके खाते में जमा नहीं कराया गया है। अभिषेक प्रताप सिंह जो सेन्ट्रलबैंक शाखा महगचा का व्यावसायिक प्रतिनिधि है जो कमिशन ऐजेन्ट के रूप में कार्य करता है। जिसने शिकायतकर्ताओं से उनके खाते में रकम जमा कराने के नाम पर पैसे लेकर  खाते में उक्त राशि जमा नहीं करायी गई है। शिकायतकर्ताओं ने रिजनल आफिस अम्बिकापुर में जांच करने हेतु प्रेषित कर दिया गया।
रिजनल ऑफिस अम्बिकापुर द्वारा मुख्य प्रबंधक  नीरज गोस्वामी को उक जांच करने हेतु जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। श्री गोस्वामी ने शिकायतकर्ताओं द्वारा दिये गये आवेदन एवं अन्य दस्तावेजो की विधिवत जाच कर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। मामले की जांच के दौरान यह पाया कि अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा अपने कार्य में लापरवाही की गई है तथा 14 शिकायकर्ताओं से जमा राशि प्राप्त कर उक्त राशि उनके खातों में जमा नहीं करायी गई है। अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा जानबूझकर विभिन्न तिथियों पर शिकायकर्ताओं से प्राप्त राशि का गबन किया गया है। जिससे सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया को भारी नुकसान हुआ। सेन्ट्रल बैंक शाखा मंहगया को प्रथम दष्ट्या लगभग 20,57,600 रूपये का नुकसान दर्शित हो रहा है। पुलिस जांच उपरात वास्तविक नुकसान पता चलेगा। अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा पिछले चार सालो से व्यवसायिक प्रतिनिधि रूप में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा महगवा का कार्य किया जा रहा था। उसके द्वारा ग्राहकों सेपैसे लिए गये तथा स्वंय बैंक की फर्जी सील तैयार कराकर छल करने के आशय से ग्राहकों को कूटरचना कर बैंक कीफर्जी जमा पावती भी प्रदान किया गया और स्वंय को बैंक का कर्मचारी बताते हुए ग्राहको कोजमा पावती फर्जी रूप से तैयार कराकर अनाधिकृत रूप से  प्रदान किया गया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 का अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Categorized in: