अगर आप अगले कुछ महीनों में बजट सेगमेंट की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। बजट सेगमेंट की टॉप कार निर्माता कंपनी अगले कुछ महीनों के अंदर कई कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में भारत की सबसे अधिक कार विक्रेता कंपनी मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ शामिल हैं। खास बात यह है कि इन कंपनियों ने कार के लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी टॉप-5 कार के बारे में जो इस महीने के 14 दिसंबर से शुरू होकर अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने जा रही है।

1. Kia Sonet Facelift:
इस लिस्ट में पहले नंबर पर Kia Sonet Facelift कार है जो 14 दिसंबर, 2023 को भारत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी। इसके तुरंत बाद इसे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस मोडिफाइड कॉम्पैक्ट SUV में लेटेस्ट सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन और कुछ खास बदलाव होंगे। सेफ्टी के लिए इस कार में 6-एयरबैग दिए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का उपयोग जारी रहेगा।

2. Hyundai Creta Facelift:
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Hyundai Creta Facelift कार है जो 16 जनवरी, 2024 को लॉन्च होगी। इसमें ग्राहकों को मोडिफाइड डिजाइन और शानदार इंटिरियर मिलेगा। इस लाइनअप में एक नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन कार शामिल होगा। इसके अलावा, ग्राहकों को इस कार में एक ADS सिस्टम भी मिलेगा।

3. Tata Curvv & Harrier Petrol:
दूसरी ओर अगले साल की पहली छमाही में टाटा मोटर्स भारत में अपनी इटेक्ट्रिक कार Tata Curvv लॉन्च करेगी। इस कार को एक बार चार्ज करने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, 1.5L TGDI पेट्रोल इंजन से लैस हैरियर भी अगले लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। वहीं, पंच ईवी और Curvv ICE भी 2024 में आ रहे हैं।

4. Mahindra XUV300 Facelift:
फेसलिफ्टेड महिंद्रा XUV300 को अंदर और बाहर कई अपडेट मिलेंगे। एक्सटीरियर XUV700 और आगामी BE रेंज से काफी प्रभावित है जबकि इंटीरियर में बड़ी टचस्क्रीन, अपडेटेड डैश और सेंटर कंसोल, नया डिजिटल क्लस्टर आदि मिलेगा। पावरट्रेन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

5. New-Gen Maruti Suzuki Swift:
इस कार का स्टैंडर्ड वर्जन भारत में खूब लोकप्रिय हुआ था। हाल के हफ्तों में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारत में 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि एक नया Z सीरीज माइल्ड हाइब्रिड 1.2L पेट्रोल इंजन मौजूदा K सीरीज यूनिट की जगह ले सकता है। मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन की पेशकश की जाएगी।

Categorized in: