टेक कंपनी मोटोरोला ने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में दावेदारी पेश करते हुए इस साल पावरफुल फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra पेश किया था। वहीं, मिडरेंज सेगमेंट में Motorola Edge 40 Neo पेश किया गया। इन डिवाइसेज को अब इस साल के Pantone Color of the year में लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि नए कलर में लॉन्च हुए डिवाइसेज पर खास डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

मोटोरोला ने नए कलर में फोन लॉन्च करने की जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर दी है। कंपनी ने बताया कि इसके क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होने वाले फोन Motorola Razr 40 Ultra और मिडरेंज Motorola Edge 40 Neo को नए कलर ऑप्शंस में उतारा जा रहा है। इस कलर का नाम Peach Fuzz (पीच फज) रखा गया है। डिवाइस को नए कलर में कंपनी वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।

इतनी है दोनों डिवासेज की कीमत 
Motorola Razr 40 Ultra की भारतीय मार्केट में कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरयंट के लिए 79,999 रुपये है और इसे अमेजन से खास ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, Motorola Edge 40 Neo की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए 22,999 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट से बैंक ऑफर्स के साथ खरीदने का विकल्प मिल रहा है। नया कलर वेरियंट अभी भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द इसे भारतीय मार्केट में भी उतारा जा सकता है।

ऐसे हैं मोटोरोला फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोल्डेबल स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है और 3800mAh क्षमता वाली बैटरी 30W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। फोन का 6.9 इंच फुल HD+ pOLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और बाहर 3.6 इंच का pOLED कलर डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन पावरफुल कैमरा सेटअप और IP52 रेटिंग के साथ आता है।

दूसरे Moto Edge 40 Neo में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर के साथ 5000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जिसे 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 6.55 इंच का फुल HD+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा यूनिट OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ मिलता है। इस फोन में IP68 रेटिंग दी गई है।

Categorized in: