ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी और भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अपनी अपकमिंग 7 सीटर SUV के साथ प्रीमियम सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। मार्केट में 7 सीटर SUV की बढ़ती डिमांड के बीच मारुति की अपकमिंग y17 कोडनेम वाला ये नया मॉडल Tata Safari, Mahindra XUV700 और Hyundai Alcazar को सीधी टक्कर देगी। बता दें कि मारुति की अपकमिंग 7 सीटर SUV 2025 तक मार्केट में आ सकती है। मारुति की ये अपकमिंग 7 सीटर SUV सुजुकी के ग्लोबल C प्लेटफार्म पर बनाया जाएगी।

लेटेस्ट लग्जरी से लैस होगा अपकमिंग SUV 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति की अपकमिंग 7 सीटर SUV में पावरट्रेन ऑप्शन ग्रैंड विटारा के तरह ही होने की उम्मीद है। इसमें दो ऑप्शन शामिल हैं। पहला 1.5 लीटर स्ट्रांग–हाइब्रिड पेट्रोल इंजन जो 115bhp का मजबूत पीक पावर जेनरेट करता है। जबकि दूसरा 1.5 लीटर माइल्ड–हाइब्रिड पेट्रोल इंजन जो 103bhp का पीक पावर जेनरेट करता है। मारुति की इस अपकमिंग 7 सीटर SUV में एक नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल होगा।

ग्रैंड विटारा के ग्रैंड सक्सेस के बाद आएगी यह SUV 
इंडियन मार्केट में ग्रैंड विटारा की सफलता को देखते हुए मारुति सुजुकी के लिए यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। यह ग्रैंड विटारा और इनविक्टो के बीच की दूरी को पाटने का एक बढ़िया ऑप्शन होगा। मार्केट में 7 सीटर गाड़ी की डिमांड काफी मजबूत है। इसकी कीमत Invicto की तुलना में कम होगा। हालांकि, अभी तक इस अपकमिंग मारुति के 7 सीटर SUV के बारे में अधिक डिटेल उपलब्ध नहीं है। इस मॉडल को किसी टेस्टिंग में भी नहीं देखा गया है। बता दें कि इस SUV को हरियाणा के नए खरखोदा संयंत्र में बनाने की उम्मीद है जो साल 2025 तक चालू हो जाएगी।

Categorized in: