भारतीय क्रिकेट टीम ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। फाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये मुकाबला कल यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए वैसे तो हर खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा जहां बेहतरीन शुरुआत दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ, विराट कोहली 50 शतकों का माइलस्टोन पूरा कर चुके हैं। टीम के लिए तेजी से रन बनाने वाले ये दोनों बल्लेबाज मैदान के बाहर सड़कों पर भी स्पीड के शौकीन हैं। दोनों के पास अलग-अलग कंपनी की बेहद लग्जरी और पावरफुल कार हैं।

विराट की सबसे महंगी कार बेंटले कॉन्टिनेंटल GT
सबसे पहले बता दें कि विटार की इस कार की कीमत 3.29 करोड़ से 4.04 करोड़ रुपए के बीच है। बेंटले कॉन्टिनेंटल GT में 6.0 लीटर W12 इंजन दिया गया है। यह इंजन 626PS की पावर और 900Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन इतना पावरफुल है कि महज 3.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 333kmph है। इस कार में 21-इंच के एलॉय व्हील्स दिए हैं। जबकि 22-इंच के व्हील्स ऑप्शनल है। इसमें बेहतर रोशिनी के लिए LED हेडलाइट्स मिलती है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। जो कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है।

रोहित की सबसे महंगी कार लेम्बोर्गिनी उरुस
वर्ल्ड कप के दौरान रोहित की सबसे महंगी कार चर्चा में आ चुकी है। भारत-बांग्लादेश मैच से पहले इन्हें इस कार को ओवरस्पीड चलाने के चलते 4000 रुपए का चालान भी हो चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी लेम्बोर्गिनी उरुस की। इस कार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन बेहद पावरफुल है जो कि 650 PS का अधिकतम पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.10 करोड़ रुपए है।

Categorized in: