BPSC TRE Result : बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने अभी 11वीं 12वीं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम की घोषणा की है। अंग्रेजी, मैथिली, संस्कृत, उर्दू समेत 13 विषयों का रिजल्ट आ चुका है। हिंदी में 3221 पद के लिए सिर्फ 525 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 2696 सीटों पर अभ्यर्थी नहीं मिल सके। भाषा में सबसे अंग्रेजी में 2323 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। अंग्रेजी विषय में 3535 पद थे। संस्कृत में 258 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, वहीं रिक्त पदों की संख्या 1289 थी। वहीं उर्दू में 1749 पदों में सिर्फ 145 अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। इसी तरह मैथिली में 48 को सफलता मिली, जबकि 158 सीटों के लिए परीक्षा हुई थी। वहीं बांग्ला में 27 पदों के लिए परीक्षा हुग्थी जिसमें एक अभ्यर्थी को सफलता मिली है।  चयनितों के रोल नंबर वाइज जिला आवंटन लिस्ट भी जारी कर दी गई है। अब 18 अक्टूबर से उच्च माध्यमिक के भी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

माध्यमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट एक दो दिन में जारी हो सकता है। प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट सबसे बाद में आएगा। बिहार  शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट bpsc.bih.nic.in पर चेक किया जा सकता है। 2 नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा बीपीएससी अध्यापक भर्ती में अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जायेगा।

भाषा विषय में आधे से अधिक पदों पर नहीं मिले शिक्षक 
बीएसएससी ने उच्च माध्यमिक में भाषा विषय का रिजल्ट जारी कर दिया। छह भाषा विषय में कुल रिक्त पदों की संख्या 9979 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। इसमें 6679 पद रिक्त रह गए। परीक्षा में सिर्फ 3300 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। आयोग ने सबसे न्यूनतम कटऑफ पर सभी विषयों का रिजल्ट जारी किया। सरकार के आदेश बाद शेष बचे हुए सीटों को आगे की वैकेंसी में जोड़ा जाएगा। उम्मीद है कि दुर्गा पूजा के बाद नई वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आयोग ने न्यूनतम कटऑफ पर जारी किया रिजल्ट 
बिहार लोक सेवा आयोग ने हिन्दी विषय में न्यूनतम कटऑफ पर रिजल्ट जारी किया है। इसमें अनारक्षित श्रेणी में 40, बीसी में 36.5, ईबीसी में 34 और एससी, एसीटी एवं दिव्यांग महिलाओं का 32 प्रतिशत कटऑफ पर चयन किया गया है। आयोग ने 75 प्रतिशत न्यूनतम अर्हता को शिथिल कर दिया है।

काउंसलिंग में सिर्फ वाटरमार्क वाले डॉक्यूमेंट की प्रतियां ही मान्य होंगी
बिहार शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की घोषणा के समय बीपीएससी ने यह भी कहा है कि अगर किसी सफल अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन करते समय ऐसा कोई जरूरी डॉक्यूमेंट बीपीएससी के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है तो वैसे अभ्यर्थी गैजटेड ऑफिसर से डॉक्यूमेंट्स को अटेस्टेड कर फिर से शिक्षा विभाग, बिहार, पटना द्वारा तय तिथि तक आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग के पोर्टल से जरूरी डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर, जिस पर आयोग का वाटरमार्क होगा, प्रशासी विभाग के द्वारा आयोजित काउंसलिंग में सब्मिट करेंगे। आयोग के वाटरमार्क के बिना कोई भी प्रमाण पत्र न तो मान्य होगा और न ही एवं स्वीकार किया जाएगा।

बिहार शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की घोषणा के समय बीपीएससी ने यह भी कहा है कि शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग के समय ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट्स की जांच उसके ऑरिजनल दस्तावेजों से की जाएगी। असफल होने पर उनकी पात्रता और रिजल्ट दोनों रद्द हो जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर सत्यापन के समय विभाग के समक्ष जमा करेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए सभी दस्तावेज पर डाउनलोड करने पर उसमें स्वत: रजिस्ट्रेशन  सहित वाटरमार्क छपा रहेगा।

बचे हुए सीटों को अगली रिक्तियों में जोड़ा जाएगा 
जिन विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी मिले हैं। इन विषयों के रिक्त पदों को आगे की वैकेंसी में जोड़ा जाएगा। इसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। सरकार की ओर पहले ही 70 हजार पद निकाले गए हैं। इसमें मध्य में 31,982, माध्यमिक के 18880 और उच्च माध्यमिक 18830 नियुक्ति का विज्ञापन जल्द निकाला जाएगा। इसी में बचे हुए सीटों को जोड़ा जाएगा। ऐसी स्थिति में सीटों की संख्या बढ़ 80 हजार से अधिक हो जाएगी। नए अभ्यर्थियों के लिए बेहतर मौका होगा।

बिहार बीपीएससी शिक्षक भर्ती में 1,70,461 पदों के लिए 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल पदों में प्राथमिक शिक्षकों (कक्षा 1 से 5) के लिए 79,943 पद, टीजीटी शिक्षकों (कक्षा 9-10) के लिए 32,916 पद और पीजीटी शिक्षकों (कक्षा 11-12) के लिए 57,602 पद शामिल हैं।

रिजल्ट से जुड़ी अन्य अहम अपडेट
– बीपीएससी शिक्षक भर्ती के चयनित अभ्यार्थियों के जिला में औपबंधिक योगदान की प्रक्रिया –

– अभ्यर्थियों का सत्यापन उनके बायोमैट्रिक के द्वारा किया जाएगा एवं अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक/जाति / निवास / बीटेट/सीटेट एवं आधार आदि प्रमाण-पत्रों का मिलान उनके मूल प्रमाण-पत्र एवं बिहार लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर अपलोडेड डॉक्यूमेंट से किया जायेगा।

– संबंधित अभ्यर्थी का बिहार लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर अपलोड अभिलेखो का सत्यापन सही पाये जाने की स्थिति में ही अभ्याथियों का ऑनलाईन योगदान-पत्र (औपबंधिक) जेनरेट होगा एंव ऐसे ही अभ्यर्थियों का योगदान ( औपबंधिक) स्वीकार किया जाएगा।

– 18 अक्टूबर से अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय खुले रहेंगे।

– त्रुटिपूर्ण या अपठनीय डॉक्यूमेंट को अभ्यर्थी गजेटेड ऑफिसर से हस्ताक्षरित करा फिर से 18 से 30 अक्टूबर तक लॉगिन करके अपलोड कर सकते हैं। जिस गजेटेड ऑफिसर से हस्ताक्षर कराने पर ऑफिसर का नाम ,पदनाम , प्दस्थापन का स्थान और संपर्क संख्या की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में कई प्रश्नों के उत्तर बदले
आयोग की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के साथ-साथ जीएस पेपर का आंसर-की जारी किया गया है। फाइनल आंसर की में कई विषयों में कुछ के उत्तर में बदलाव किये गए हैं। वहीं, कुछ विषयों में प्रश्न भी हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक उच्च माध्यमिक में एकाउंटेंसी में 16 प्रश्नों के उत्तर बदले गए हैं। वहीं, कंप्यूटर साइंस में छह प्रश्नों का उत्तर बदला है। जबकि एक प्रश्न (ग्रुप ए का 84, ग्रुप-बी का 104, ग्रुप सी का 54 व ग्रुप डी का 74 नंबर) को हटा दिया गया है। वहीं, रसायन में दो का उत्तर बदला गया है और एक प्रश्न (ग्रुप ए का 120, ग्रुप-बी का 60, ग्रुप सी का 80 व ग्रुप डी का 100 नंबर) को हटा दिया गया है। इसके साथ बिजनेस स्टडी, वनस्पति में तीन-तीन, हिंदी में दो, गणित व भौतिकी में एक-एक प्रश्न का उत्तर

बीपीएससी शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था।

Categorized in: