Reliance Jio के पास अपने ग्राहकों के लिए कुल पांच पोस्टपेड प्लान हैं। इन प्लान्स की कीमत 299 रुपये से लेकर 1499 रुपये तक हैं। ये सभी प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करते हैं। रिलायंस जियो द्वारा शुरू किए गए 5G वेलकम ऑफर के नियम और शर्तों के अनुसार, 239 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले प्लान से रिचार्ज करने वाला कोई भी यूजर्स 5G वेलकम ऑफर पाने के लिए एलिजिबल होगा। यदि आप क्षेत्र में रह रहे हैं वहां जियो का 5G कवरेज है और आपका फोन 5G एसए सपोर्ट कर सकता है, तो आप भी 5G Welcome Offer का लाभ ले सकते हैं, जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

वर्तमान में, जियो के पास दो ऐसे पोस्टपेड प्लान्स हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम है। ये प्लान 299 रुपये और 399 रुपये में आते हैं। आइए इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं…

रिलायंस जियो का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो का 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 30GB मंथली डेटा के साथ आता है। यह एकमुश्त यानी बल्क डेटा है। बल्क डेटा का फायदा यह होता है कि आप चाहें तो इसे पूरी वैलिडिटी के दौरान यूज कर सकते हैं या एक दिन में भी पूरा डेटा उपयोग कर सकते हैं। 30GB डेटा खत्म होने के बाद, प्रति एक्स्ट्रा GB डेटा के लिए यूजर्स को 10 रुपये का भुगतान करना होगा। लेकिन चूंकि यह प्लान ट्रूली Unlimited 5G Data ऑफर के साथ आता है, इसलिए यदि आप जियो 5G कवरेज वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप डेटा खत्म होने की चिंता किए बगैर जितना चाहे उतना 5G डेटा यूज कर सकते हैं।

प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर को एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।

रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 75GB मंथली डेटा के साथ आता है। ये भी एकमुश्त यानी बल्क डेटा है। 75GB डेटा कोटा खत्म होने के बाद, प्रति GB के लिए यूजर्स को 10 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान के साथ 3 एडिशनल सिम कार्ड की पेशकश की जाती है, और प्रत्येक सिम के लिए, यदि यूजर्स को इसकी आवश्यकता है तो उसे 99 रुपये का भुगतान करना होगा। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ भी आता है। हर एडिशनल सिम कार्ड को 5GB डेटा मिलता है।

जैसा कि ऊपर कहा गया है, इस प्लान के साथ यूजर्स को ट्रूली Unlimited 5G Data मिलता है। इसके साथ ही यूजर को एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है।

Categorized in: