हरसिमरत कौर बादल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘यह जानकर स्तब्ध हूं कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निवीर अमृतपाल सिंह का सेना के ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के बिना अंतिम संस्कार किया गया और यहां तक कि उनका परिवार एक निजी एम्बुलेंस में उनके पार्थिव शरीर को मानसा में उनके पैतृक गांव लेकर आया.’

उन्होंने कहा, ‘प्राप्त सूचना के अनुसार ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमृतपाल अग्निवीर थे. हमें अपने सभी सैनिकों को उचित सम्मान देना चाहिए. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सभी शहीद सैनिकों को सैन्य सम्मान देने के निर्देश जारी करने का अनुरोध करती हूं.’

 

Categorized in: