भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। फिर बात चाहे मारुति ईको की हो या फिर अर्टिगा की। दूसरी कंपनियों के 7-सीटर मॉडल जैसे किआ कैरेंस, महिंद्रा बोलेरो, रेना ट्राइबर, महिंद्रा XUV700 या अन्य की डिमांड भी बनी हुई है। ऐसे में अब इस सेगमेंट को मजबूत करने और दूसरे मॉडल को टक्कर देने के लिए 3 नई कारों की एंट्री होने वाली है। इसमें मारुति, टाटा और टोयोटा के मॉडल शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनका सीधा मुकाबला XUV700 से होगा। ऐसे में आप इस 7-सीटर को प्लान कर रहे हैं तब आपको नए मॉडल के बारे में जरूर जानना चाहिए।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

1. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
मारुति ग्रैंड विटारा का नया अवतार ग्राहकों को बेहद पसंद आ रही है। ये SUV सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। ऐसे में कंपनी इसकी जड़ें मजबूत करने के लिए इसका प्रीमियम 7-सीटर मॉडल भी प्लान कर रही है। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इसका 7-सीटर मॉडल 2025 तक ला सकती है। इसके फीचर्स में ज्यादा चेंजेस नहीं किए जाएंगे। कंपनी इसमें सिर्फ एक एक्स्ट्रा रो जोड़ देगी। इसके इंजन में कंपनी नया ऑप्शन दे सकती है। 7-सीटर के हिसाब से इसके एक्सटीरियर में कुछ चेंजेस देखने को मिलेंगे। इसका मुकाबला महिंद्रा XUV700, हुंडई अल्काजार, टाटा सफारी, MG हेक्टर प्लस,  सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होगा।

2. टोयोटा कोरोला क्रॉस
ग्लोबल मार्केट में टोयोटा की 5-सीटर कोरोला क्रॉस पहले से मौजूद है। अब कंपनी इसका 7-सीटर लाने का प्लान कर चुकी है। कथित तौर पर इसका प्रोडक्शन 2026 की शुरुआत में कर्नाटक में एक नए TKM प्लांट में किया जाएगा। कोरोला क्रॉस में प्लेटफॉर्म सहित इनोवा हाईक्रॉस के साथ बहुत कुछ समान है, इसलिए हम दोनों मॉडलों से बिट्स और बॉब्स साझा करने की उम्मीद कर सकते हैं। यह महिंद्रा XUV700 और इसके जैसे टॉप-स्पेक वेरिएंट को टक्कर देगी। इस MPV में 2.0-लीटर के मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

3. टाटा सफारी फेसलिफ्ट
भारतीय बाजार में नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 25 हजार का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी इसे 17 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। अपडेटेड टाटा सफारी में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया फ्रंट फेसिया है, जिसमें नई ग्रिल, फ्रेश हेडलाइट और फॉग लाइट केसिंग शामिल है। एक लम्बा DRL लाइट बार सामने की ओर दिया गया है, जिसमें ‘वेलकम’ और ‘गुडबाय’ सिग्नेचर लाइटिंग होती है। इस स्ट्रेच्ड लाइट बार को एसयूवी के रियर तक भी बढ़ाया गया है, जो एक अपडेटेड अलॉय व्हील्स के साथ आती है। केबिन के अंदर टाटा सफारी को जेबीएल साउंड मोड्स से लैस एक फ्रेश 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10 इंच का ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, अमेजन एलेक्सा, Google होम एंटीग्रेशन, टाटा वॉयस कमांड एंटीग्रेशन भी मिलता है।

Categorized in: