Stock Order: वास्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers share) के शेयर इन दिनों फोकस में हैं। कंपनी के शेयर 6% से अधिक चढ़कर 80.60 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच दिन में यह शेयर 11.63% चढ़ा है और एक महीने में 54.11% चढ़ गया है। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऑर्डर है। दरअसल, वास्कॉन इंजीनियर्स को इसी सप्ताह झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड से 352.91 करोड़ रुपये ऑर्डर मिला है।

क्या है ऑर्डर डिटेल

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

वास्कोन इंजीनियर्स लिमिटेड ने बताया कि कंपनी को ब्रिज एंड रूफ कंपनी इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) से 262.19 करोड़ रुपये (जीएसटी सहित) का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर  के तहत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, (छत्तीसगढ़ सरकार) के तहत जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल कॉलेज की योजना, डिजाइन, निर्माण, आईटी (नेटवर्किंग) और रखरखाव शामिल है। काम ईपीसी आधार पर सौंपा गया है और 24 महीने में पूरा हो जाएगा।

शेयरों के हाल
वास्कॉन इंजीनियर्स के शेयर पिछले छह महीने में 185.82% चढ़े हैं। इस दौरान इसकी कीमत 28 रुपये से गिरकर 80.60 रुपये पर आ गई। इस साल YTD में यह शेयर 126.40% चढ़ा है। इस दौरान 35 रुपये से चढ़कर 80.60 रुपये पर आ गया है।

Categorized in: