रायपुर । विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने बुधवार को दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं।

आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

देखें आदेश…

 

Categorized in: