रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज में दशकों से लग रहा परिवहन चेकपोस्ट परिवहन विभाग के निर्देश पर 4 जुलाई 2017 को 12 बजे मध्यरात्रि के बाद बंद कर दिया गया था जो छत्तीसगढ़ शासन के नए निर्देश के बाद 4 जुलाई 2020 से फिर से अस्तित्व में आ गया। परिवहन चेक पोस्ट के फिर से अस्तित्व में आने के बाद भी रामानुजगंज में परिवहन चेकपोस्ट आज तक चालू नहीं हो पाया है वही बीयर एवं शराब की बोतलें एवं गंदगी परिवहन चेकपोस्ट की शोभा बढ़ा रही है।
 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बंद पड़े छत्तीसगढ़ की सभी परिवहन जांच चौकी को 4 जुलाई 2020 के मध्य रात्रि से पुनः शुरू करने का निर्देश दिया गया था परंतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के बाद भी रामानुजगंज का परिवहन चेकपोस्ट प्रारंभ नहीं हो सका यहां के बंद पड़े परिवहन चेकपोस्ट में गंदगी का अंबार है वही शराब एवं बीयर की बोतलें इस चेक पोस्ट की शोभा बढ़ा रही हैं।

गंदगी तक नहीं साफ करवा पाया आरटीओ- छत्तीसगढ़ शासन के आदेश के बाद भी जहा अभी तक परिवहन चेकपोस्ट रामानुजगंज में शुरू नहीं हो पाया वही आरटीओ के अधिकारी पुराने बंद पड़े परिवहन चेकपोस्ट को देखने तक की जहमत नहीं उठा पाए जिस कारण यहां आज भी गंदगी का अंबार है।

इस संबंध में परिवहन विभाग का पक्ष जानने के लिए जिला परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल एवं परिवहन उप निरीक्षक संतोष राठौर के मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया परंतु उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया।

Categorized in: