रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी पिछले महीने की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने रविवार को एक नियामक फाइलिंग में घोषणा की है कि कंपनी ने 350cc से बड़े इंजन (350cc – 650cc) के साथ आने वाली मोटरसाइकिलों के लिए मामूली वृद्धि देखी है। वहीं, दूसरी ओर 350cc क्षमता तक के इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिलों की बिक्री में सितंबर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू मोटरसाइकिल दिग्गज ने सितंबर 2023 में 350cc सेगमेंट में 70,345 यूनिट्स बेचीं, जो एक साल पहले इसी महीने में रजिस्टर 74,206 यूनिट्स से पांच प्रतिशत कम है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK ग्रुप से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

रॉयल एनफील्ड बड़ी बाइक सेगमेंट की बिक्री

बड़ी बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411, सुपर मेट्योर 650, कॉन्टिनेंटल GT, इंटरसेप्टर आदि जैसे मॉडल बेचती है। कंपनी ने पिछले महीने बिक्री में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड ने पिछले महीने 8,235 मोटरसाइकिलें बेचने का दावा किया है, जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 7,891 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, इस फाइनेंशियल इयर के पहले 6 महीनों में इस सेगमेंट में बिक्री 10 फीसदी घटकर 50,790 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 56,387 यूनिट्स की बिक्री की थी।

350cc सेगमेंट की बिक्री

दूसरी ओर 350cc तक के सेगमेंट में इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच ऑटो कंपनी की बिक्री 406,196 यूनिट रही, जो पिछले फाइनेंशियल इयर के पहले 6 महीनों के दौरान बेची गई 338,582 यूनिट की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। सितंबर में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री चार फीसदी घटकर 78,580 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 82,097 यूनिट दर्ज की गई थी। कंपनी का दावा है कि इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में उसने कुल 456,986 यूनिट की बिक्री की, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है, जब उसने 394,969 यूनिट बेची थीं।

6 महीनों के दौरान निर्यात में गिरावट

भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक प्रमुख प्लेयर होने के कारण रॉयल एनफील्ड का अंतरराष्ट्रीय बिजनेस भी मजबूत है। हालांकि, कंपनी ने सितंबर के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों के दौरान अपने निर्यात संख्या में बड़ी गिरावट देखी। पिछले महीने ऑटो निर्माता ने विदेशी बाजारों में 4,319 मोटरसाइकिलें भेजीं, जो एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 8,451 यूनिट से 49 प्रतिशत कम है। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच रॉयल एनफील्ड ने विदेशी बाजारों में 40,099 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो एक साल पहले इसी अवधि में बेची गई 54,260 यूनिट्स की तुलना में 26 प्रतिशत कम है।

Categorized in: