रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ एवं झारखंड को बांटने वाला अंतर्राज्यीय कन्हर पुल के बीचो बीच बना गड्ढा प्रतिदिन दुर्घटना का कारण बन रहा है परंतु यह एक बड़ा प्रश्न है कि छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के बीचो बीच पड़ने वाले इस गड्ढे की मरम्मत कौन सी सरकार कराएगी।
 
गौरतलब है कि करीब चार दशक पूर्व तत्कालिक केंद्रीय मंत्री स्व लरंगसाय के पहल पर कन्हर पुल का निर्माण हुआ था जिसके बाद छत्तीसगढ़ से झारखंड आना जाना आसान हुआ एवं यह पुल दोनों प्रदेश के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ। परंतु यह पुल धीरे-धीरे अब क्षतिग्रस्त होने लगा है वही पुल के ऊपर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं यह गड्ढा पुल के बीचो बीच है जहां से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ की सीमा शुरू होती है ऐसे में इस गड्ढे की मरम्मत कैसे होगी या कहा कि सरकार कराएगी यह एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

एक की हुई मौत, प्रतिदिन हो रहे हैं घायल- पुल के ऊपर बने गड्ढों के कारण प्रतिदिन यहां से आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं वही एक की मौत इन्हीं गड्ढों के चपेट में आने से हो चुकी है वहीं इन गड्ढों के चपेट में आने से कई तो गंभीर घायल भी हो गए हैं। प्रशासन को तत्काल इन गड्ढों को भरवाए जाने के लिए पहल करने की आवश्यकता है।

कहीं दो राज्यों के बीच फंसकर न रह जाए यह गड्ढा- यहां से प्रतिदिन आने जाने वाले हजारों लोगों को यह डर सताने लगा है कि यह गड्ढा झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के बीचो-बीच स्थित है ऐसे में यह गड्ढा मरम्मत होने की जगह दो राज्यों के बीच फंसकर ना रह जाए।

Categorized in: