शुदधू लाल वर्मा

मनेंद्रगढ़ ! चिरमिरी नगर निगम का 15 सालों का रिकॉर्ड उस समय टूट गया जब बुधवार को आयोजित चिरमिरी की शहर सरकार की पहली सामान्य सभा की बैठक में महापौर द्वारा अपने बजट अभिभाषण में 01.66 लाख के आगामी वर्ष 2020 – 2021 के लाभ का बजट को सदन की पटल पर प्रस्तुत किया गया जिसे बिना किसी विरोधाभाष एवं बहस के विपक्ष की पूर्ण सहमती से ध्वनिमत से पास कर दिया गया ! यह पहला मौका रहा जब सदन में बजट पेश के दौरान किसी तरह की विपक्ष के द्वारा विरोधाभाष या बहस की स्थिति नहीं बनी है सर्वसम्मति से बजट पास किया गया है ! मिली जानकारी अनुसार चिरमिरी नगर निगम की वर्तमान शहर सरकार द्वारा अपने निर्वाचन के बाद पहली बार बुधवार को निगम के सभागार में साधारण सम्मेलन की बैठक का आयोजन निगम सभापति गायत्री बिरहा की अध्यक्षता में किया गया ! महापौर कंचन जायसवाल ने सामान्य सभा की बैठक में अपने महापौर परिषद की अनुशंसा पर वर्ष 2020 – 2021 का अनुमानित 01.66 लाख के लाभ का बजट को सदन के पटल पर प्रस्तुत करते हुए विपक्ष के बिना किसी विरोधाभाष के सर्वसम्मति से पास करा लिया । नगर निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल ने अपने अभिभाषण में चिरमिरी की भगोलिक स्थिति इसकी अलग पहचान और इसमें निवासरत अलग अलग धर्म और जातियों का भी उल्लेख कर चिरमिरी को काले हीरे की नगरी का नाम देते हुए निवासरत लोगो का आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल में सभी के सहयोग की अपील की । महापौर कंचन जायसवाल ने अपने प्रस्तुत अनुमानित वर्ष 2020 – 2021 के बजट में प्रारंभिक शेष राशि में 2974.96 लाख । आय की राशि 27898.95 एवं कुल आय की राशि 30873.91 और कुल व्यय की राशि 30872.25 को पटल पर प्रस्तुत करते हुए 01.66 लाख के लाभ का बजट को बिना किसी विरोधाभाष के पास करा लिया जो शहर सरकार की एक बड़ी उपलब्धि रही । महापौर कंचन जायसवाल ने अपने इस बजट में शहर को एक अलग पहचान देने के लिए बीते वर्ष 2019-2020 में अनेकों कार्यो को बजट में रख कर उनकी समीक्षा की बात कही और पूर्ण कराने का आश्वासन दिया । महापौर कंचन जयसवाल द्वारा वर्तमान बजट में संचित निधि जो राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में निगम में संचित निधि कोष की स्थापना को रखा गया है । जिसमें निगम की निर्मित दुकानों, गुमटियों, समुदायिक भवनों को नीलामी या किराए पर देकर निगम की आय बढ़ाने की बात कही गई । मोबाईल मेडिकल यूनिट को बढ़ावा देने के लिए चिरमिरी क्षेत्र में नागरिकों के स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें उनके निवास पर दवाइयों के उपलब्ध कराने की बात कही गई है । बीते वर्ष से स्थापित वार्ड कार्यालय की स्थापना की बात को रखते हुए शहर वासियों को निगम कार्यालय आने से हो रही आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए दो और वार्ड कार्यालय का संचालन कर संपूर्ण 40 वार्डो को पांच जोन में विभाजित करने की बात कही गई है । नगर का सोन्द्रियकरण – नगर निगम चिरमिरी उसकी अलग पहचान देने के लिए हिल स्टेशन के तर्ज पर मुख्य मार्गो और चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण करने की बात कही गई है । महापौर कंचन जायसवाल ने अपने बजट में मुख्य रूप से चिरमिरी को बड़े शहरों की तर्ज पर क्षेत्रिय विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा पर स्वीकृत हुई 40 करोड़ के लागत वाले एडवेंचर पार्क की स्थापना का ज्यादा जोर देते हुए कलेक्टर कोरिया की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा बनाये जा रहे प्रस्ताव को अहम रूप दिया गया है । जिसके स्थापना दिवस के बाद संपूर्ण चिरमिरी को देश में एक अलग पहचान एक नवीन पहचान मिलने बात कही गई है । छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरवाँ, घुरवा व बारी योजना को अहम बताते हुए शहर से निकलने वाले बड़े बड़े नाले से बहने वाले पानी को रोक कर नरवा योजना से जोड़ना, गरवा में शहर के आवारा मवेशियों को पकड़ कर शहरी गोठान में रख कर महिला स्वसहायता समूह/समाज सेवियों को देकर संचालन करना, घुरवाँ शहर से निकले वाले गीले कचरे, गोठानो से प्राप्त गोबर, एस.एल आर.एम सेंटरों में वर्तमान खाद बनाने का काम जिसको आने वाले समय में इस योजना से जोड़ा जाएगा ! बड़ी योजना में पानी रोकने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ कर उनकी आय की वृद्धि को बढ़ावा दिया जाएगा । मोर जमीन मोर मकान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम क्षेत्र के पट्टाधारियों को पक्का मकान निर्माण के लिए 136 आवास स्वीकृत हुए है ! जिसमें 91 का निर्माण पूर्ण हो चूका है । उनके लिए मकान निर्माण के लिए प्रत्येक हितग्राही को लगभग 2.29 लाख की राशि अनुदान केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से देने की बात कही गई है । निगम चिरमिरी क्षेत्र की अधिकांश जमीन एस.ई.सी.एल. प्रबन्धन, रिजर्व फॉरेस्ट एवं नजूल होने के कारण यहां के नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार अतिक्रमण कर निवास एवं व्यवसाय कर रहें है। निगम क्षेत्र के निवासरत नागरिकों को मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ए.एच.पी. योजनान्तर्गत 2262 मकान स्वीकृत किया गया है। उचित स्थल का चयन कर उन्हें आवास निर्माण की अनुमति के शासन से दी जा सके । महापौर ने अपने बजट में एल ई डी लाईट ,नेकी की दीवार, गौमाता के अंतिम संस्कार, सर्वधर्म मंगल भवन का निर्माण. साफ सफाई व्यवस्था के लिए वाहनों की खरीदी. शहर की मुख्य सड़क का निर्माण. शहर के तालाबो का सौंदर्यीकरण उद्द्यानो का सौंदर्यीकरण, शहर के सभी धर्मो के मुक्ति धाम/ कब्रिस्तान का विकास. शहर के खेल कूद स्थल का विकास, शहर की सब्जी मंडियों को विस्थापित करने के साथ उनके बैठने वालो को उचित स्थान एवं शहर की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यो को रखा गया है जिससे शहर का विकास हो सके और पूरे शहर को एक अलग पहचान मिल सके । महापौर के अभिभाषण उपरांत पेश बजट को सदन की सहमती ध्वनिमत से से पारित कर दिया गया ! सामान्य सभा की बैठक में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष ने पूरे बजट से हट कर शहर की सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेय जल, मुख्य सड़को की जर्जर हालत पर बने स्पीड ब्रेकर सहित विद्युत व्यवस्था पर अपना विरोध जताया जिसको लेकर महापौर कंचन जायसवाल ने उनका आभार व्यक्त करते हुए विपक्ष की भूमिका में ऐसे कार्यो को प्रमुखता से रखने की बात पर अपनी सहमती जताई जिसमे पूर्ण सहयोग करने की बात कही !

Categorized in: