हाइब्रिड कारें अपने शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं। इन कारों में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जिस कारण ग्राहकों को हाइब्रिड कारों में अच्छा माइलेज देखने को मिलता है। भारत में इस समय हाइब्रिड कारें तूफान मचा रही हैं। जी हां, क्योंकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों की लोकप्रियता देश में बढ़ती जा रही है। ये कारें कम पैसे में ज्यादा दूर तक रफ्तार भरने में सक्षम हैं, क्योंकि इनका माइलेज पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में काफी ज्यादा है। अगर आप भी एक हाइब्रिड कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां पर 5 सबसे किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतरीन हैं।

1. टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर

कीमत- 16.46-19.99 लाख

टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 91bhp की पावर और 122nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 79bhp की पावर और 141nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस ये कार ईवी मोड में स्टार्ट होती है और जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन को चालू करती है, जिस कारण यह काफी बेहतरीन माइलेज देती है।

2. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

कीमत- 18.33 लाख से 19.99 लाख रुपये

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में कैमरी और प्रियस के समान टोयोटा की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें 3-सिलेंडर, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है। इसका इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर 115bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह एसयूवी माइलेज पसंद करने वाले ग्राहकों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

3. होंडा सिटी हाइब्रिड

कीमत- 18.89 लाख से 20.39 लाख

होंडा सिटी हाइब्रिड में इसके पेट्रोल वैरिएंट की तरह 1,498cc का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि, यह थोड़ा कम 98hp और 127 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है। कार में दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं, जिसमें एक 95bhp इलेक्ट्रिक जेनरेशन मोटर और एक 109bhp ट्रैक्शन मोटर मिलता है।

4. मारुति सुजुकी इनविक्टो

कीमत- 24.82 लाख से 28.42 लाख

मारुति सुजुकी इनविक्टो एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो एक छोटे बैटरी पैक वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ी है। इनविक्टो थ्री-लाइन एमपीवी में अपने स्पेस और कंफर्ट डिजाइन से इंस्पायर है, जो इसे फैमिली पैसेंजर के लिए उपयुक्त बनाती है।

5. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

कीमत- 25.30 लाख से 30.26 लाख

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेट-अप है, जो 172bhp की पावर और 188nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका पेट्रोल इंजन 112bhp की पावर और 206nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन है।

नोट- आपको बता दें कि यह सभी कीमतें सभी कारें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की हैं।

Categorized in: