लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स Flipkart और Amazon दोनों पर अगले महीने फेस्टिव सेल्स शुरू होने वाली हैं। Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Apple iPhone मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है। खास ऑफर्स के साथ iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज और इससे पुराने मॉडल्स को ओरिजनल कीमत के मुकाबले बेहद कम में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, सस्ते में डिवाइस खरीदना आसान नहीं होगा।

हर साल फेस्टिव सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिलने वाले आईफोन मॉडल्स चंद मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं और बहुत कम ग्राहक ही सस्ते में आईफोन खरीद पाते हैं। इस बार भी ग्राहकों को 50 हजार रुपये से कम में iPhone 14 और 40 हजार रुपये से कम में iPhone 13 खरीद पाएंगे लेकिन इस मौके का फायदा बहुत कम ग्राहकों को मिल पाएगा। लिमिटेड स्टॉक होने के चलते सेल शुरू होते ही आईफोन आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं।

आपके काम आएंगे ये कमाल ट्रिक्स
चुनिंदा ट्रिक्स आजमाने की स्थिति में आप फटाफट अपना आईफोन ऑर्डर कर पाएंगे। सेल प्राइस सामने आते ही मन बना लें कि आपको कौन सा आईफोन मॉडल खरीदना है और इसके बाद नीचे बताईं गई ट्रिक्स आजमाते हुए इसे ऑर्डर करने की कोशिश करें।

Categorized in: