Saryu Express में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है. Ayodhya के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक अनीस क्रॉस फायरिंग में मारा गया है.

अनीस के दो अन्य साथी अयोध्या के इनायत नगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं. मारे गिराए गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल हैं.

एनकाउंटर में ढेर मुख्य आरोपी अनीस महिला कांस्टेबल से ट्रेन में छेड़खानी कर रहा था. महिला सिपाही ने जब बदमाश को पटक दिया तो तीनों बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया था और उसके चेहरे को लहूलुहान कर दिया था.

Categorized in: