भारतीय बाजार में लंबे इंतजार के बाद नई नेक्सन 2023 लॉन्च हो गई है। अगर आप ये एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसका माइलेज जान लेना चाहिए। जी हां, क्योंकि लॉन्चिंग के तुरंत बाद टाटा मोटर्स ने अब नई नेक्सन के माइलेज का खुलासा भी कर दिया है, जिससे पता चलता है कि टाटा की नई नेक्सन काफी बेहतरीन माइलेज देती है। आइए नई टाटा नेक्सन का माइलेज जानते हैं।

2023 टाटा नेक्सन माइलेज
पावरट्रेन माइलेज
1.2L Turbo Petrol 5-speed MT 17.01kmpl
1.2L Turbo Petrol 6-speed MT 17.44kmpl
1.2L Turbo Petrol 6-speed AMT 17.18kmpl
1.2L Turbo Petrol 7-speed DCT 17.01kmpl
1.5L Turbo Diesel 6-speed MT 23.23kmpl
1.5L Turbo Diesel 6-speed AMT 24.08kmpl

किसका माइलेज सबसे ज्यादा?

जैसा कि आप ऊपर दी गई तालिका में देख सकते हैं कि नेक्सन 4 पेट्रोल पावरट्रेन कॉम्बिनेशन और 2 डीजल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड मैनुअल ऑप्शन सबसे ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है, जबकि पेट्रोल 5-स्पीड मैनुअल और पेट्रोल 7-स्पीड DCT सबसे कम माइलेज देने में सक्षम है। नेक्सन का डीजल पावरट्रेन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ क्रमशः 23.23 किमी प्रति लीटर और 24.08 किमी प्रति लीटर प्रदान करता है।

नई टाटा नेक्सन का इंजन स्पेसिफिकेशन

इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसका 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन 5500rpm पर 120PS की पावर और 1750rpm से 4000rpm के बीच 170Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह इंजन 4 ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है।

1.5L टर्बो डीजल इंजन 4000rpm पर 110PS की पावर और 1500rpm से 2750rpm के बीच 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.5L टर्बो डीजल इंजन में 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन   6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।

Categorized in: