कांग्रेस ने किया रेल रोको आंदोलन और आमसभा

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एमसीबी जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को मनेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने रेल रोको आंदोलन एवं आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा का संबोधन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी सरकार ने आम जनों के सुविधाओं से रेल को हटा दिया है एवं रेल को उद्योगपतियों के सुविधाओं में लगा दिया है । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल के बाद से देश में 68000 रेल गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया जिसमें 2000 रेल गाड़ियां छत्तीसगढ़ की हैं । ट्रेनों के परिचालन को बंद कर देने से आम आदमी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर दुगना तिगुना किराया वसूला जा रहा है । कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में बनाई गई संपत्ति को मोदी की केंद्र सरकार ने 9 साल में प्राइवेट सेक्टर में बेचकर देश की आर्थिक व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया । अब इस सरकार को केंद्र में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है केंद्र की सत्ता से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस जनों को संकल्प लेना होगा । नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि आज इस देश में लगातार लगभग 67000 ट्रेन रद्द हुई यह मोदी सरकार की असफलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन में पहले कभी काफी चहल पहल हुआ रौनक हुआ करती थी रेलवे स्टेशन के आसपास लोग ठेला वगैरा लगाकर व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार के उदासीन रवैया के कारण महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन की रौनक बिरानी में बदल गई है वहीं रेलवे स्टेशन के आसपास ठेला वगैरा लगाकर व्यवसाय करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर प्रहार किया । युवा कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज मेमन ने प्रदेश में 200 से ज्यादा रेल्वे का स्टापेज खत्म करने का विरोध किया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा और राजेश साहू ने भी मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा, वही शाहीन अदिति पाराशर ने भी मोदी की नाकामियों को उजागर किया। रेल रोको आंदोलन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, शहर प्रवक्ता शुध्दूलाल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष राजेश साहू, पप्पू हुसैन, हारून मेमन, नागेंद्र जायसवाल, रफीक मेमन, स्वप्निल सिंह, हाफिज मेमन, गफ्फार अली, समीना खातून, गुरुदेव पांडे, छोटे लाल वर्मा, सपन महतो, शिव यादव, वेंकटेश सिंह, गौरी केरकेट्टा, गिरधर जायसवाल, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज शर्मा युधिष्ठिर कमरों, अमृत सिंह, शाहीन अदिति पाराशर, राजा पांडे, अशोक गुप्ता, अमित सिंह, साबिर अली, पिंटू भास्कर, इमरान खान, अमित पुरी, गोपाल गुप्ता, रामावतार सिगरोल, अनिल केरकेटा, बबुआ सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Categorized in: