मनेंद्रगढ़! छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ ब्लॉक की बुधवार को एक आवश्यक बैठक संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें पत्रकार भवन व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई ! बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा मनेंद्रगढ़ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पत्रकार शुद्धू लाल वर्मा को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मनेंद्रगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया ! वही महासचिव पद पर पत्रकार कृष्णा वस्त्रकार एवं उपाध्यक्ष पद पर पत्रकार प्रशांत तिवारी को नियुक्त किया गया ! इस दौरान जिला अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों का पुराना संगठन है ! स्वार्थ सिद्ध ना होने की स्थिति में कुछ लोग कुछ लोग श्रमजीवी पत्रकार संघ को छोड़कर उसके समकक्ष नया पत्रकार संगठन खड़ा कर रहे हैं ! ऐसी स्थिति में सक्रियता के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है ! जिलाध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने कहा कि समय-समय पर रचनात्मक कार्य किए जाने चाहिए जिससे संगठन में सक्रियता आए तथा संगठन मजबूत होकर उभरे ! उन्होंने कहा की ब्लॉक इकाई की बैठक हर माह होनी चाहिए तथा उक्त बैठक की कार्रवाई को जिला कार्यालय में अवगत कराना चाहिए उन्होंने कहा कि 3 माह में जिला स्तर की बैठक की जाएगी ! बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतु मऊर्वेदी प्रेस क्लब के संरक्षक रफीक मैमन वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता विनीत जयसवाल नरेंद्र अरोरा कृष्णा वस्त्रकार प्रशांत तिवारी शिव यादव गुरदीप अरोरा मनीष रैकवार सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे !

Categorized in: