iPhone खरीदने का सपना है लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। iPhone का एक पॉपुलर मॉडल इस समय 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहा है वो भी बिना किसी ऑफर के। दरअसल, रिनूड स्मार्टफोन ब्रांड कंट्रोलजेड ( ControlZ) ने आईफोन लवर्स के लिए एक ऑफर की घोषणा की है। ग्राहक कंट्रोलजेड वेबसाइट के एक्सक्लूसिव स्पेशल ऑफर के तहत 64GB स्टोरेज वाले प्रीमियम रिनूड iPhone 11 को मात्र 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह लिमिटेड पीरियड ऑफर केवल 9 सितंबर से 10 सितंबर तक ही वैध रहेगा।

कंट्रोलजेड से iPhone 11 खरीदने पर क्या क्या मिलेगा:

– फोन के बॉक्स में फोन रिनूड iPhone 11 के अलावा, यूएसबी-सी टू लाइटनिंग केवल और 20W यूएसबी-सी पावर एडॉप्टर मिलेगा।

– कंट्रोलजेड द्वारा आईफोन 11 को अनुभवी प्रोफेशनल्स द्वारा रिस्टोर किया गया है। फोन परफॉरमेंस और लुक्स के मामले में बिल्कुल नए जैसा है।

– ग्राहकों की सहूलियत के लिए, कंपनी फोन और साथ मिलने वाले एक्सेसरीज पर 18 महीने की वारंटी दी रही है।

– इसके अलावा, कंट्रोलज फ्लेक्सिबल फाइनेंसिंग सॉल्यूशन की पेशकश कर रहा है, जिसमें ईएमआई और अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें जैसे ऑप्शन शामिल हैं।

– इसके अलावा कंपनी फ्री शिपिंग और कोई भी समस्या आने पर फोन को सात दिन के अंदर रिप्लेस करने की सुविधा भी दे रही है।

Categorized in: