अंबिकापुर- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। भुवनेश्वर जोन में शामिल सरगुजा संभाग में 12 वीं बोर्ड में बिश्रामपुर डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा समीक्षा सारंगी ने गणित संकाय से सर्वाधिक 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के साथ ही संभाग को गौरवान्वित किया है। वहीं सरगुजा जिले में संचालित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की श्रुति गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। स्कूल में टॉप करने वाली श्रुति आगे चलकर गायनो स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहती है। श्रुति ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की मेघावी छात्रा रही हैं और दसवीं में भी इसने 98 प्रतिशत अंक लाई थीं। इसके साथ ही 95.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सदफ हयात भी कार्डियो स्पेशलिस्ट डाक्टर बनना चाहती हैं, इसके साथ ही ओपीएस स्कूल में कृषिका गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं कृषिका माध्यम वर्गीय परिवार से हैं और बिना किसी कोचिंग की सहायता लिए उसने यह मुकाम हासिल किया है, कृषिका अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिये छीटे बच्चों को ट्यूशन भी देती हैं और अपनी पढ़ाई के खर्च को वहन करने में परिवार का सहयोग करती हैं, कृषिका नीट की तैयारी कर रही हैं लेकिन आर्थिक आभाव की वजह से कृषिका किसी कोचिंग संस्थान में ना पढ़कर सेल्फ स्टडी कर रही हैं और डॉक्टर बनकर ग्रामीण भारत के लोगों की सेवा करना चाहती हैं। कृषिका गुप्ता के शिक्षक उनके अंग्रेजी विषय मे मील अंको से संतुष्ट नही हैं लिहाजा अंग्रेजी विषय मे रिचेकिंग कराने का मन बना रहे हैं शिक्षकों का मानना है की एक विषय मे मिले कम अंको की वजह से कृषिका का प्रतिशत कम हुआ है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में जिले से होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हेमंत उपाध्याय ने सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही स्कूल में करण सिंह रघुवंशी ने 95.88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, व अदिति सिन्हा, अंशु सोनी, वेदिका गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल में कुल 174 विद्यार्थियों ने 12 वीं बोर्ड में हिस्सा लिया था व और इनमें 43 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए है जबकि 111 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किया है।

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 12 वीं बोर्ड के परीक्षा में कार्मेल स्कूल से इस वर्ष कुल 149 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से सभी उर्त्तीण रहे। विज्ञान संकाय के अंकिता अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर आमना परवीन 95.6 एवं गणित संकाय से दिव्यांषु तिर्की 95.4 के साथ कॉमर्स से प्रथम गोयल 95.4 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पर काबिज रहे। अन्य विद्यार्थि जिन्होने 90 से ज्यादा प्रतिशत पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया उनमें श्रृति यादव 95, राजकमल राजवाडे 95, निलेश गुप्ता 94.8, अमिषा देव 94.8, आषिष गुप्ता 94.8, प्रिया यादव 94.4, रोकईया बानो सिद्दिकी 94.4, साक्षी अग्रवाल 94.2, अर्चना सिंह 94, राहुल अग्रवाल 94, अभिषेक गुप्ता 93.8, नितिन सोनी 93.6, अंजली दुबे 93.4, आस्था गुप्ता 92.6, अवनिष सिंह 92.2, विषेष सेठी 92.2, मुस्कान वर्मा 92.2, भावेष गुप्ता 92.2, षिप्रा खलखो 92, निखत फातिमा 91.6, साक्षी चौबे 91.6, शुभम अग्रवाल 90.8, तान्या सिन्हा 90.4, रिया गर्ग 90.4, ऋतिका मिश्रा 90.4, आदित्य सिंह 90.2 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय को गौरवान्वित किया।

Categorized in: