• सुप्रिया सोगले
  • पदनाम,बीबीसी हिंदी के लिए, मुंबई से

पिछले महीने रिलीज़ हुई सनी देओल की फ़िल्म ‘गदर-2’ ने 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. फ़िल्म की सफलता के साथ साथ सनी देओल ने अपने स्टारडम का लोहा भी मनवाया है.

अब शाहरुख़ ख़ान, सात सितंबर को अपनी फ़िल्म ‘जवान’ लेकर आ रहे हैं. ‘पठान’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद ‘जवान’ को लेकर ख़ूब चर्चा है.

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘पठान’ ने भारत में 543 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कारोबार किया था.

फ़िल्म व्यापार विशेषज्ञों के मुताबिक़ कमाई के मामले में ‘जवान’, ‘गदर-2’ को भी पीछे छोड़ सकती है, क्योंकि शाहरुख़ ख़ान का स्टारडम भारत के साथ साथ विदेश में भी है.

फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म व्यापार विश्लेषक गिरीश जौहर का कहना है कि जवान के लिए उनके फैंस के बीच बहुत उत्साह और उम्मीद है. ये उत्साह फ़िल्म की एडवांस बुकिंग में नज़र आ रहा है.

Categorized in: