जो लोग टाटा नेक्सन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। टाटा नेक्सन खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सा इंतजार कर लेना चाहिए, क्योंकि बहुत जल्द मार्केट में टाटा नेक्सन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है। कई बार टाटा नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल को पहले ही टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब इसके इंटीरियर की डिटेल्स सामने आई है। एक्सटीरियर की तरह इसके इंटीरियर को भी नए डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया जा रहा है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। कंपनी अपने इस मॉडल को काफी ज्यादा अपडेट करने वाली है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर कर्व कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है। खासकर यह न्यू टचस्क्रीन सेटअप और दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ आते हैं। इसमें एक फ्लोटिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन है। हालांकि, यह अब नेक्सन रेंज के लिए पूरी तरह से नया है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन इसे पाने वाला पहला मॉडल था। इसमें एक एडवांस यूजर इंटरफेस और कहीं बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं। हालांकि, निचले ट्रिम्स के लिए 7.0-इंच की स्क्रीन बरकरार रखी जाएगी।

एक नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इसके अलावा इसमें एक नया फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। हालांकि, इस सेगमेंट में यह बिल्कुल नया नहीं है। वेन्यू, मैग्नाइट और काइगर जैसी कारों में यह पहले से ही मिलता आ रहा है। इसमें एक और बड़ा बदलाव नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जिसमें हैप्टिक बटन और टॉगल स्विच का एक नया सेट और सेंटर में एक बैकलिट टाटा लोगो है। इसमें आपको एक बिल्कुल नया सेंटर कंसोल भी दिखाई देगा। इस पैनल में दो टॉगल स्विच हैं।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट इंजन, गियरबॉक्स ऑप्शन
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो नेक्सन फेसलिफ्ट के इंजन पावर में कुछ ज्यादा बदलाव नजर आएगी। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन 115hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। दोनों इंजनों को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाना जारी रहेगा। लाइन-अप में एक नया डीसीटी गियरबॉक्स भी शामिल होने की उम्मीद है।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट लॉन्च टाइमलाइन, रायवल

टाटा नेक्सन को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि इसकी कीमत पुराने नेक्सन मॉडल से ज्यादा रहेगी और यह भी हो सकता है कि इसकी कीमत पुराने नेक्सन से ज्यादा हो। इस प्राइस सेगमेंट में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से होगी।

Categorized in: