मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे और अचानक उनके पैरों के नीचे सांप आ गया। हालांकि, ना तो सांप ने किसी को काटा और ना ही सांप को नुकसान पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने भी सांप को ना मारने की बात कही। उन्होंने देखते हुए कहा कि यह पिटपिटी सांप है और इसे नहीं मारना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे इसी दौरान उनके पैर के नीचे एक सांप आ गया। सांप के यहां आ जाने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को कहा कि इस सांप को मत मारो…। इस सांप को हम बचपन में जेब में डालकर चलते थे। जाने दो। इस दौरान किसी ने कहा कि सावन चल रहा है। इस पर बघेल ने कहा कि पिटपिटी सांप को वैसे भी नहीं मारा जाता है। मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान सांप के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्नैक कैचर भिलाई निवासी राजा कुमार साव ने बताया कि पिटपिटी सांप जहरीला नहीं होता। इसे अंग्रेजी में स्ट्रिपिड किल बैक स्नैक नाम से जाना जाता है। इस सांप के बारे में ऐसी बातें प्रचलित है कि यह आसमान से गिरता है। जबकि यह सांप पीपल, नारियल, बरगद पेड़ों के गाद में रहते हैं और बिजली चमकने पर 30-40 के गुच्छे में गिरते हैं।

यह सर्प चूहा और मेंढक को खाता है। इस सांप का स्वभाव बहुत शांत है। यह सांप इतनी जल्दी किसी को काटता नहीं है। राजा ने बताया कि यह बिना जहर वाला सांप है। यह गोल्डन और चेकधारी वाला होता है। इसका मुंह हल्का पीला रहता है। महाराष्ट्र में इसे नानेटी, बिहार में हरहरा और बंगाल में हेले सर्प के नाम से जाना जाता है।

Categorized in: