लोकप्रिय शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इन दिनों Great Freedom Festival Sale चल रही है, जिसमें ढेरों स्मार्टफोन्स बेहद कम कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। चाइनीज टेक ब्रैंड itel अकेली ऐसी कंपनी है, जो 8000 रुपये से भी कम में 16GB रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने का मौका ग्राहकों को दे रही है। इसकी ओर से बीते दिनों लॉन्च किए गए Itel S23 स्मार्टफोन को ऑफर्स के चलते सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Itel S23 स्मार्टफोन में 8GB इंस्टॉल्ड रैम दी गई है, जिसके साथ Memory Fusion फीचर का फायदा भी यूजर्स को मिल जाता है। इस फीचर के चलते फोन की रैम 8GB अतिरिक्त बढ़ाई जा सकती है। इस तरह डिवाइस की कुल रैम 16GB हो जाती है। यह टेक्नोलॉजी डिवाइस के 128GB इंटरनल स्टोरेज के ही एक हिस्से का इस्तेमाल करती है। फोन में हाई रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और प्रीमियम ग्लॉसी डिजाइन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

सबसे सस्ते में ऐसे खरीदें Itel S23
Itel ने अपने स्मार्टफोन की कीमत भारतीय मार्केट में 10,999 रुपये रखी है लेकिन अमेजन पर सेल के दौरान इसे 23 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद लिस्ट किया गया है। यानी कि फोन 8,499 रुपये में लिस्टेड है। SBI क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान या EMI लेनदेन की स्थिति में इसपर 849 रुपये तक की छूट का फायदा मिल सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत 8000 रुपये से कम रह जाएगी।

ग्राहक चाहें तो यह फोन नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। साथ ही इसपर चुनिंदा कैशबैक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। पुराने स्मार्टफोन के बदले इसपर 8,050 रुपये तक के अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी उठाया जा सकता है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन के हिसाब से तय होगी। Itel S23 को दो कलर्स स्टारी ब्लैक और मिस्ट्री वाइट में खरीदा जा सकता है।

ऐसे हैं Itel S23 के स्पेसिफिकेशंस
Itel S23 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 16GB रैम (8GB इंस्टॉल्ड+8GB वर्चुअल) और 128GB स्टोरेज मिलता है। बैक पैनल पर 50MP AI डुअल कैमरा और सामने फ्लैश के साथ 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।  साइड माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर वाले स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी मिलती है और इसमें USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट शामिल किया गया है।

Categorized in: