Realme C53 Early Bird Sale : दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की Realme का नया स्मार्टफोन आखिरकार भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। यह Realme C सीरीज़ का पहला 108MP कैमरा फोन है जो 15,000 रुपये से कम कीमत में आता है।

Realme C53 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से सूचीबद्ध किया गया है, लेकिन इसे 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों को अर्ली बर्ड सेल के दौरान इसे खरीदने का विकल्प दिया गया है। आइए जानते हैं Realme C53 की शुरुआती सेल, ऑफर्स और कीमत आदि के बारे में।

Realme C53 Early Bird Sale in India

iPhone 14 Pro Max के समान डिज़ाइन वाला Realme C53 स्मार्टफोन भारत में अर्ली बर्ड सेल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर अर्ली बर्ड सेल आज शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान Realme C53 6GB रैम वेरिएंट पर 1,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

Realme C53 Launch Price in India

रियलमी सी53 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए थे। इसके टॉप रैम वेरिएंट- 6GB रैम की कीमत 10,999 रुपये है। जबकि 4GB रैम वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Realme C53 Sale Date in India

Realme C53 की उपलब्धता और बिक्री की बात करें तो यह 26 जुलाई को 12:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme C53 को आप Realme India की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। इस दौरान फोन पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर उपलब्ध हो सकते हैं।

Realme C53 Specifications

रियलमी सी53 में 6.4 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। फोन को डुअल रैम और स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा, जिसकी पुष्टि पहले ही हो चुकी है। फोन का रंग ग्रे और काला होगा। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। दावा है कि फोन महज 52 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा। अन्य विशिष्टताओं की पुष्टि लॉन्च से पहले की जाएगी।

Categorized in: