मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में शिवसेना सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी । शिवसेना सिर्फ चुनावी मैदान में लड़ने के लिए नहीं उतरेगी बल्कि जीतने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी । छत्तीसगढ़ में शिवसेना का कम से कम 4 – 5 विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य है । उक्त बातें छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद मल्होत्रा ने मंगलवार को मनेंद्रगढ़ प्रवास के दौरान स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं । शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद मल्होत्रा ने पत्रकारों को बताया कि उनके द्वारा पूरे प्रदेश में यात्रा की जा रही है और शिवसेना के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है । श्री मल्होत्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बाला साहब ठाकरे की शिवसेना ही असली शिवसेना है उध्दव ठाकरे उनके नेता उनके ही मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा । अब तक छत्तीसगढ़ में शिवसेना मैदान में सिर्फ नाम के लिए लड़ने के लिए उतरती थी लेकिन अब शिवसेना सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं बल्कि चुनाव जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी । शिवसेना का लक्ष्य कम से कम 4 से 5 सीट जीतने का है । शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्री मल्होत्रा ने बताया कि शिवसेना का वोट प्रतिशत लगातार बढ़कर 3 प्रतिशत से अधिक हो गया है । शिवसेना पूरी तरह से तन मन धन के साथ चुनाव लड़ेगी और समाज में अपनी एक अलग छवि बनाएगी । शिवसेना प्रांतवाद छत्तीसगढ़ीवाद को लेकर चुनाव लड़ेगी । छत्तीसगढ़ियावाद को आगे ले जाकर छत्तीसगढ़ीयों की अस्मिता की रक्षा करेंगे ।

Categorized in: