रॉयल एनफील्ड को पिछले महीने 34% की YoY ग्रोथ मिली। इससे ये साफ होता है कि लोगों को ये दमदार मोटरसाइकिल काफी पसंद आ रही हैं। जून 2022 में जहां 50,265 रॉयल एनफील्ड बिकीं थीं। तो पिछले महीने ये आंकड़ा बढ़कर 67,495 यूनिट पर पहुंच गया। यानी इसकी 17,230 यूनिट ज्यादा बिकीं। कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल हर बार की तरह क्लासिक 350 ही रहा। इसकी 27 हजार से ज्यादा यूनिट बिकी। वहीं, नंबर-2 पर हंटर 350 रही। हंटर के पास कंपनी की करीब एक चौथाई मार्केट शेयर रहा। हंटर के सामने बुलेट 350, मीटियर 350, इलेक्ट्रा 350, हिमालयन, 650 ट्विन्स और सुपर मीटियर फेल हो गईं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का इंजन
नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है, जो फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसका 5-स्पीड गियरबॉक्स वाला इंजन 6100rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। हंटर 350 की टॉप स्पीड 114kmph है।

13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया
हंटर 350 भारत में छोटी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल है। जिसका व्हीलबेस 1370mm लंबा है, जो Meteor और Classic 350 से छोटा है। बाइक में 25 डिग्री का शार्प रेक एंगल है। इसमें 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। हंटर 350 के सभी वैरिएंट डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आते हैं।

6 पेंट स्कीम में खरीद पाएंगे
रॉयल एनफील्ड की नई 350cc बाइक को 6 पेंट स्कीम Rebel Red, Rebel Blue, Rebel Black, Dapper Grey, Dapper Ash और Dapper White में पेश किया गया है। नई आरई हंटर 350 रेट्रो-स्टाइल डिजाइन के साथ आती है, जिसमें एक साउंड हेडलैंप, सर्कुलर टर्न इंडिकेटर्स, ORVM और टेललाइट्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें टियरड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक है जिसपर रॉयल एनफील्ड बैज देखने को मिलता है।

Categorized in: