LPG Gas Cylinder Rate :– जैसा कि आपको पता है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है. अभी 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी अपडेट किए गए. वही इंडियन ऑयल की वेबसाइट की तरफ से जानकारी दी गई कि घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. हमारे देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1103 रूपये के आसपास बनी हुई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी 

यदि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत की बात की जाए, तो इसकी कीमत 1773 रुपए पर अभी भी बरकरार है. कंपनी की तरफ से जून के महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी. जून के महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83 रूपये कम हुए और मई के महीने में भी दामों में 172  रूपये की कमी दर्ज की गई थी. यदि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की बात की जाए, तो मार्च 2023 से लेकर अब तक कीमतों मे किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.

LPG Gas Cylinder Rate

आखिरी बार जुलाई 2022 में हुई थी एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि 

इसके पहले जुलाई 2022 में कीमतों में बदलाव किया गया था. उस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1053 रूपये थी जिसे बढ़ाकर 1103 रुपए कर दिया गया था. इसके विपरीत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नियमित समय अंतराल के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. साल की शुरुआत में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1769 रुपए पर बने हुए थे.

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर मे डिफरेंस 

मार्च 2023 के बाद कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हुआ और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2100 रूपये को पार कर गई. अप्रैल और मई के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में फिर से कमी दर्ज की गई. घरेलू सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के होते हैं, वही कमर्शियल सिलेंडर की बात की जाए तो वह 19 किलोग्राम का होता है.

इस प्रकार करें LPG सिलेंडर की कीमत चेक

यदि आप भी एलपीजी सिलेंडर के दाम का पता लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

वेबसाइट पर जाने के बाद आप एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हुए बदलाव को आसानी से देख सकते हैं.

Categorized in: