हाल ही में OnePlus ने अपने नए फोन के तौर पर OnePlus Nord 3 को लॉन्च किया है। तो वहीं कुछ दिन पहले आईकू ने अपने दमदार फीचर वाले फोन iQOO Neo 7 Pro भारतीय बाजार में उतारा। दोनों फोन की कीमत लगभग एक समान है, ऐसे में कई लोग कंफ्यूज हैं कि किस फोन पर दांव लगाया जाएगा, क्योंकि दोनों ही फोन दमदार हार्डवेयर और हैवी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। अगर आप भी OnePlus Nord 3 और iQOO Neo 7 Pro के बीच कंफ्यूज हैं, तो यहां हमने आपकी सुविधा के लिए यहां दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन का कंपेरिजन किया है ताकि आप दोनों में से किसी एक को आसानी से चुन सकें।

डिस्प्ले
OnePlus Nord 3 और iQOO Neo 7 Pro प्रो दोनों में बड़ा डिस्प्ले मिल जाता है। वनप्लस नॉर्ड 3 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट के साथ 6.74 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। तो दूसरी ओर, iQOO Neo 7 Pro में 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जो 10-बिट कलर, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट के साथ आता है। दोनों फोन के डिस्प्ले फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन प्रदान करते हैं। यानी डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में बेहद मामूली सा अंतर है।

Categorized in: