OnePlus देश में अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वनप्लस नॉर्ड 3 को नॉर्ड 2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा, और वनप्लस नॉर्ड सीई 3 नॉर्ड सीई 2 के सक्सेसर के रूप में आएगा। इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही ये फोन अपने डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत को लेकर चर्चा में हैं। यही वजह है कि इन दोनों फोन्स की काफी डिटेल्स लीक हो गई है। तो चलिए जानते इन फोन्स के बारे में सबकुछ:

OnePlus Nord 3, Nord CE 3 लॉन्च की तारीख और टाइम
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को शाम 7 बजे IST पर अपने समर लॉन्च इवेंट में वनप्लस नॉर्ड 3, नॉर्ड सीई 3 5जी और नॉर्ड बड्स 2आर लॉन्च करेगी। कंपनी लॉन्च इवेंट में आधिकारिक कीमतों और स्पेसिफिकेशन का खुलासा करेगी।

OnePlus Nord 3, Nord CE 3 डिज़ाइन (लीक)
वनप्लस नॉर्ड 3: वनप्लस नॉर्ड 3 में स्लिम बेज़ेल्स के साथ फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। सेंटर में स्थित पंच-होल कटआउट की सुविधा होने की उम्मीद है। फोन का डिजाइन बॉक्सी आकार का प्रतीत होता है, जिसमें गोल किनारे हैं। डिवाइस के पीछे दो प्रमुख गोलाकार रिंग, ट्रिपल कैमरा सेंसर और डुअल एलईडी फ्लैश हैं।
आपको डिवाइस के बायीं ओर वॉल्यूम रॉकर मिलेगा, जबकि दाहिने किनारे पर पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 3: वनप्लस नोर्ड सीई 3 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जो एलईडी फ्लैश के साथ दो गोलाकार मॉड्यूल में स्थित होगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 में इसके ऊपरी किनारे पर एक आईआर ब्लास्टर होने की पुष्टि की गई है, जैसा कि हाल ही में जारी टीज़र इमेज से संकेत मिलता है। आगामी स्मार्टफोन में सेंटर्ड पंच-होल नॉच वाला सेल्फी कैमरा होगा।

OnePlus Nord 3 की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड 3 के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये होने की अफवाह है। उम्मीद है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 3, नॉर्ड सीई 3 लाइट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करेगा, हालांकि इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है।

 

Categorized in: