निसान मोटर इंडिया (Nissan Motor India) ने अपनी जून 2023 की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक जून 2023 में कंपनी ने कुल 5,832 कारें सेल की हैं। जापानी ऑटो निर्माता ने जून 2023 में भारतीय घरेलू बाजार में 2,552 यूनिट्स की बिक्री की है और 3,280 यूनिट्स का निर्यात विदेशी बाजार में किया है। कार निर्माता ने इस बिक्री प्रदर्शन का श्रेय अपनी मैग्नाइट एसयूवी को दिया है, जो काफी समय से ब्रांड के लिए बेस्टसेलर रही है।

निसान मैग्नाइट GEZA स्पेशल एडिशन

निसान मैग्नाइट ने हाल ही में चेन्नई में अपने एलायंस प्लांट में 100,000 यूनिट्स उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है। निसान मैग्नाइट को कुल 16 वैरिएंट में बेचा जाता है। इसमें कई खास फीचर्स और एक आकर्षक डिजाइन है। निसान मैग्नाइट एसयूवी की सफलता से प्रेरित होकर ऑटोमेकर ने कार का एक खास वैरिएंट मॉडल पेश किया है, जिसे निसान मैग्नाइट GEZA स्पेशल एडिशन नाम दिया गया है, जो ₹7.39 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

ग्राहक काफी ज्यादा पसंद कर रहे GEZA स्पेशल एडिशन

निसान इंडिया ने संकेत दिया है कि मैग्नाइट एसयूवी के खास वैरिएंट ने भी जून 2023 में 5,832 यूनिट्स को पोस्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस फाइनेंशियल साल की पहली तिमाही के दौरान हमने निसान मैग्नाइट GEZA स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है, जिसे ग्राहक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विदेशी बाजार में भी होती है बिक्री

भारतीय बाजार के अलावा निसान मैग्नाइट की बिक्री विदेशी बाजार में भी करती है। निर्माता भारत में तैयार मॉडल का निर्यात करती है। ऑटोमेकर ने कहा कि वह भारत में निर्मित मैग्नाइट एसयूवी को 15 वैश्विक बाजारों में भेजता है, जिसमें सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा, ब्रुनेई, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत शामिल हैं।

Categorized in: