बीएमडब्ल्यू (BMW) ने अपनी सुपरबाइक वर्ल्ड चैंपियनशिप (जिसे WSBK के नाम से भी जाना जाता है) मशीन का रोड-लीगल वैरिएंट अपडेटेड M 1000 RR 49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया है। यह बाइक कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। बाइक को M कॉम्पिटिशन पैकेज से लैस करने पर आपको 6 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, जिससे कीमत 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) तक पहुंच जाएगी।

इंजन पावरट्रेन

इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो BMW M1000 RR को एक लिक्विड-कूल्ड 999cc इनलाइन चार इंजन से पावर मिलती है, जो 14,500rpm पर 212hp की पावर और 11,000rpm पर 113nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जबकि इसका टॉर्क समान ही रहता है। 2023 S 1000 RR प्रो M स्पोर्ट की तुलना में ज्यादा पावर जेनरेट करती है।

7 राइडिंग मोड

M 1000 RR का डिजाइन S 1000 RR से काफी अलग है, जिसमें सामने की ओर एक बड़ा एयर इनटेक और फुल कार्बन-फाइबर फेयरिंग की तरफ बड़े विंगलेट्स हैं। इस बाइक में 7 राइडिंग मोड मिलते हैं। इसमें स्विचेबल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इन सभी को 6.5-इंच कलर TFT डैश के माध्यम से कंट्रोल किया जाता है।

6 लाख का M कॉम्पिटिशन पैकेज

यदि आप उन लोगों में से एक हैं, जो M कॉम्पिटिशन पैकेज के लिए अतिरिक्त 6 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं, तो आपको उसमें लैप समय को रिकॉर्ड करने के लिए एक GPS डाटालॉगर, बिलेट मशीन एम पार्ट्स, व्हील्स के लिए कार्बन-फाइबर एयरो कवर और एक स्विंगआर्म मिलता है।

डुकाटी पैनिगेल V4 R से टक्कर

BMW M 1000 RR की टक्कर मार्केट में डुकाटी पैनिगेल V4 R से होती है, जिसकी कीमत BMW M 1000 RR  से काफी ज्यादा है।

Categorized in: