हुंडई ने विदेशी धरती पर टुक्सन के नए वैरिएंट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री से पहले इस कैलेंडर इयर के अंत में इसकी ग्लोबल शुरुआत होने की संभावना है। हम उम्मीद करते हैं कि यह निकट भविष्य में भारत में लॉन्च होगी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्पोर्टी डिजाइन

मौजूदा क्रॉसओवर पिछली जेनरेशन की तुलना में डिजाइन में काफी अलग होगी, क्योंकि यह सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन के साथ आएगी। टेस्टिंग के दौरान इसमें कई बेहतरीन अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं।

नए अपडेट्स क्या हैं?

इसके कुछ अपडेट्स की बात करें तो इसका फ्रंट फेसिया काफी बेहतरीन नजर आता है। इसमें नया डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर और अपडेट्स एलईडी हेडलैंप और फॉग लैंप देखने को मिलता है। एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स को भी दोबारा डिजाइन किया जा सकता है।

अपडेटेड एलईडी टेल लैंप

इसका बोनट काफी मस्कुलर नजर आता है। इसके रियर में अपडेटेड एलईडी टेल लैंप, अपडेटेड टेलगेट और बम्पर मिलेगा। इंटीरियर में मामूली संशोधन होने की उम्मीद है। इसमें कई अन्य फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसका डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल मामूली अपडेट के साथ आता है, जबकि एक नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है।

इंजन पावरट्रेन

इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो यह 2.5L चार-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है, जो 190 PS की पावर और 241 Nm की अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 1.6L टर्बो हाइब्रिड मिल के साथ आती है, जब 229 PS की पावर और 349 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। वैश्विक बाजारों में हुंडई टक्सन प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट में भी उपलब्ध है।

Categorized in: