अम्बिकेश गुप्ता/कुसमी। सरगुजा महाराजा अंबिकापुर विधायक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का पहला उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रात में ही खुशियों की लहर कुसमी में देखने को मिली.

इस घोषणा को सुनते ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष व जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा अपने कार्यकर्त्ताओ के साथ अतिशबाजी कर लोगों को मिठाई खिलाते नजर आये. रात में जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की वैसे ही स्थानीय बस स्टेण्ड में नारे बाजी के साथ टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम के दायित्व का स्वागत किया तथा केंद्रीय संगठन के निर्णय से सभी ने ख़ुशी व्यक्त की। हरीश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा है कि केंद्रीय संगठन के फैसला से सभी कार्यकर्त्ता बेहद खुश है।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, एल्डरमैन सुशील दुबे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सैफ अली, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव वेदांत भारती, जफर रहमानी, आईटी सेल जिला उपाध्यक्ष सद्दाम खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: