उत्तर प्रदेश के बदायूं में मामा द्वारा अपने सगे भांजे के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। असफल उसने होने पर मासूम की हत्या कर दी।  पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये घटना उझानी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का है। 24 जून को मक्के के खेत से एक आठ साल के नाबालिग का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि इस घटना में मामा का हाथ है। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी टूट गया और सारा सच उगल दिया।

आरोपी ने बताया कि वह भांजे को चिप्स और बिस्किट दिलाकर पास के ही मक्के के खेत में ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। अफसल होने पर उसने नाड़े से भांजे का गला घोंटा दिया और मौके से फरार हो गया।

Categorized in: