आजकल चिंता और तनाव काफी ज्यादा कॉमन हो गया है। बहुत सारे लोग स्ट्रेस और एंजायटी के शिकार हैं। जिसकी वजह से कई बार बेचैने, घबराहट होने लगती है। यहीं नहीं इस घबराहट और बेचैनी की वजह से कई बार सीने में दर्द भी महसूस होता है। जो हार्ट अटैक का पहला लक्षण है। अगर आप स्ट्रेस और तनाव से जूझ रहे हैं और किसी वक्त पर ओवरथिकिंग कर रहे हैं तो फौरन बॉडी के इन तीन प्रेशर प्वाइंट को दबाएं। इनसे आपको बैचेनी, घबराहट और स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलेगी।

3 प्रेशर प्वाइंट जो स्ट्रेस और एंजायटी को भगाने में करेंगे हेल्प

गर्वनिंग वेसल 20 या GV 20
एक्यूप्रेशर के इस प्वाइंट को दबाने से स्ट्रेस और एंजायटी की वजह से होने वाले सिर के दर्द में राहत मिलती है। कई बार तनाव में इंसान अजीब सी हरकतें करना लगता है। इन सारी समस्याओं से बचने के लिए स्ट्रेस बढ़ने पर इस एक्यूप्रेशर प्वाइंट को दबाएं। ये प्रेशर प्वाइंट सिर के बीचोबीच है। इसे खोजने के लिए दोनों कान के ऊपर बिल्कुल सीध में सिर पर उंगलियों को ले जाएं। दोनों हाथ की उंगलियां जिस जगह पर आकर मिले। सिर के उस बीचोबीच वाले हिस्से पर पउंगलियों की मदद से प्रेशर डालें।

इन समस्याओं पर करता है असर
कई बार ज्यादा सोचने की वजह से स्ट्रेस हो जाता है और लोग अनिद्रा के शिकार हो जाते हैं। ये प्रेशर प्वाइंट दबाने से ओवरथिकिंग रोकने में मदद मिलती है। जिससे स्ट्रेस दूर होता है और नींद की समस्या परेशान नहीं करती।

सीने के बीच में एक्यूप्रेशर प्वाइंट
तनाव और चिंता से कई बार सीने में तेज दर्द और जकड़न महसूस होती है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। इस सिचुएशन में दोनों ब्रेस्ट के बीच में निप्पल की सीध में प्रेशर प्वाइंट को दबाने से राहत मिलती है। जिससे सांस लेने में मदद मिलती है और सीने में जकड़न भी दूर होती है। इस प्रेशर प्वाइंट को कॉन्सेप्शन वेसल 17 कहते हैं। इस प्रेशर प्वाइंट को दबाते हुए गहरी सांस लें। करीब 20-30 सेकेंड तक दबाने से राहत महसूस होती है।

हथेली के नीचे प्रेशर प्वाइंट
स्ट्रेस और तनाव दूर करने का तीसरा एक्यूप्रेशर प्वाइंट हाथ की हथेलियों की नीचे है। सबसे रिंग फिंगर और छोटी उंगली के बीच में बिल्कुल नीचे कलाई के अंदर वाले हिस्से पर प्रेशर प्वाइंट होता है। जिसे अंगूठे की मदद से दबाने से स्ट्रेस दूर होता है। ये हार्ट प्रेशर होता है। जिसे दबाने से घबराहट में चलने वाली तेज सांस से आराम मिलता है। दोनों हाथों में इस प्रेशर प्वाइंट को अंगूठे की मदद से हल्के से दबाएं और गहरी सांस लें। ये चिंता, तनाव में होने वाली बैचेनी, घबराहट, सांस तेज चलने और नींद ना आने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

Categorized in: