टोयोटा के कारों की डिमांड भारतीय बाजार में लगातार बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है कि भारत में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बाद टोयोटा पांचवें नंबर की सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में जिस तरह से टोयोटा की फॉर्च्यूनर का कब्जा है, उसी तरह भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा एक बेस्ट एमपीवी है, जिसे मई 2023 में लोगों ने जमकर खरीदा। कुछ महीने पहले लॉन्च हुई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की मार्केट में इतनी जबरदस्त डिमांड है कि इसकी वेटिंग कई शहरों में तो 2.5 साल तक पहुंच गई है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस समय इनोवा हाईक्रॉस से भी ज्यादा इनोवा क्रिस्टा की डिमांड है। मई 2023 में इनोवा क्रिस्टा को लोगों ने जमकर खरीदा है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की जबरदस्त डिमांड

टोयोटा के बिक्री चार्ट की बात करें तो टोयोटा की 5-सीटर हैचबैक कार के बाद नंबर-2 पर इनोवा क्रिस्टा रही, जिसने मई 2023 में 4,786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह सालाना आधार पर 75% की वृद्धि थी। केवल डीजल मैनुअल ऑप्शन के साथ पेश किए जाने के बावजूद इसकी बिक्री Innova Hycross की तुलना में अधिक देखी जा रही है। जी हां, क्योंकि इनोवा हाईक्रॉस 2,990 यूनिट्स की बिक्री के साथ टोयोटा की बिक्री सूची में चौथे स्थान पर रही।

इनोवा हाईक्रॉस की बुकिंग पर रोक

आपको बता दें कि टोयोटा द्वारा लॉन्च किए जाने के बाद इनोवा हाईक्रॉस (Hycross) के ZX और ZX(O) वैरिएंट की डिमांड काफी ज्यादा थी, जिस कारण कुछ स्थानों पर इसकी वेटिंग 2.5 साल तक पहुंच गई थी। बढ़ती वेटिंग को देखते हुए कंपनी ने कुछ ही दिन बाद टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बुकिंग पर रोक लगा दी थी।

कीमत और वैरिएंट्स

इन दोनों बेहतरीन MPVs के कीमतों की बात करें तो टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 25.43 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। वहीं, इनोवा हाईक्रॉस की प्राइस 18.55  लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है और 29.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Toyota Innova Hycross को 10 वैरिएंट्स में पेश किया गया है।

Categorized in: