रक्षा मंत्रालय की तरफ से पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज को 52 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर आज यानी 16 जून को 7 प्रतिशत तक चढ़ गए। बाजार बंद से होने से कुछ देर पहले तक Paras Defence and Space Technologies के एक शेयर की कीमत 4.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 577.30 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे थे।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से यह वर्क ऑर्डर Optronic Periscope सप्लाई करने के लिए मिला है। कंपनी वित्त वर्ष 2024 में यह आशिंक और वित्त वर्ष 2025 में पूरा ऑर्डर सप्लाई कर देगी। एक्सचेंज फाइलिंग को कंपनी ने यही जानकारी दी है। बता दें, इस महीने के पहले CONTROP Precision Technologies के साथ भी पारस टेक्नोलॉजीज ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

57 रुपये का हर एक शेयर पर फायदा! अपने ही शेयर वापस खरीद रही है कंपनी
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इस तेजी के बावजूद भी साल के शुरुआत में पारस डिफेंस पर दांव लगाने वाले निवेशक अभी भी 2 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में है। वहीं, 1 साल पहले कंपनी के शेयर को खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को 1.78 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है।

Categorized in: