टेक्नो ने 28 मई को भारत में अपनी Camon 20 Series को लॉन्च किया था। इसमें तीन स्मार्टफोन- टेक्नो कैमन 20, कैमन 20 प्रो 5G और कैमन 20 प्रीमियर 5G आते हैं। कंपनी ने टेक्नो कैमन 20 को सेल के लिए पहली ही उपलब्ध करा दिया था। इसकी कीमत 14,999 रुपये है। लॉन्च के वक्त ही कन्फर्म कर दिया गया था कैमन 20 प्रो की सेल जून के दूसरे और प्रीमियर की सेल जून के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी। पिछले हफ्टे टेक्नो ने कैमन 20 प्रो के प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए थे और अब कंपनी के इसकी सेल डेट को भी कन्फर्म कर दिया है। टेक्नो कैमन 20 प्रो स्मार्टफोन को आप 15 जून दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे।

आप अभी भी इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को कंपनी फ्री में टेक्नो के वायरलेस इयरबड्स भी देगी। टेक्नो कैमन 20 प्रो दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी में आता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इस फोन के 256जीबी वाले वेरिएंट के लिए आपको 21,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन डार्क वेल्किन और सेरेनिटी ब्लू कलर ऑप्शन में आता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टेक्नो का यह 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। टेक्नो का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है।

वॉट्सऐप में आया वीडियो मेसेज भेजने का तगड़ा फीचर, बहुत कुछ है खास
इनमें 64 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। फोन में ऑफर किया जाने वाला मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है।

Categorized in: