मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी प्रिया रोहरा को पूरे राज्य में वाणिज्य विषय में छठवां स्थान एवं जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान अर्जित करने पर विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में रायपुर से आए हुए सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज के द्वारा सम्मानित किया गया। गिरीश पंकज ने कहा कि यह है मनेंद्रगढ़ के लिए भी यह गर्व बात है कि ऐसी शैक्षणिक संस्था जो बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ उच्चतम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रही है निसंदेह बधाई के पात्र हैं । उन्होंने विद्यालय के प्रबंध संचालक श्रीमती इंदिरा सेंगर एवं संजय सेंगर को बधाई दिया इस अवसर पर जबलपुर के ठाकुर अरुण सिंह गौर छात्रा प्रिया रोहरा की मां माला रोहरा, गणमान्य नागरिक साहित्यकारों एमसीबी कोरिया जिले के साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने किया।

Categorized in: