भारतीय बाजार में आने वाले कुछ हफ्तों में कुछ दमदार और बेहतरीन मोटरसाइकिल लॉन्च होने वाली हैं। इसमें कुछ खास मॉडल में बजाज-ट्रायम्फ की पहली मोटरसाइकिल और हीरो हार्ले डेविडसन X440 है। इन दोनों मॉडल का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड के मॉडल से होगा। हालांकि, इस बीच लॉन्चिंग से पहले हार्ले X440 की कुछ फोटोज सामने आई हैं। कंपनी इस मोटरसाइकिल को ऑफिशयली अनवील कर चुकी है। यह हीरो मोटोकॉर्प के साथ ब्रांड द्वारा बनाई जाने वाली पहली मोटरसाइकिल है। दोनों निर्माता कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार हीरो भारत में हार्ले-डेविडसन के लिए बिक्री और सर्विस मैनेजमेंट को संभालेगा।

440cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा
हार्ले-डेविडसन X 440 को एक ऑयल-कूल्ड 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। अभी तक इसके पावर और टॉर्क के आंकड़े की डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यह 25-30bhp की पावर और 30nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी।

मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS
मोटरसाइकिल में मिलने वाले ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलती है। इसमें डुअल-चैनल ABS भी होगा। आगे की ओर अप-साइड डाउन फोर्क्स सस्पेंशन देखने को मिलेगा। इसमें सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है और इसे कंट्रोल करने के लिए नया स्विचगियर मिलता है।

हार्ले डेविडसन X440 का डिजाइन
इसके डिजाइन की बात करें तो यह एक रोडस्टर बाइक है। इसके फ्रंट में सर्कुलर हेडलैंप, स्क्वायरिश फ्यूल टैंक, अलॉय व्हील और रेक्टेंगुलर एलईडी टेल लैंप है। इसका मतलब है कि Harley इस बार रेट्रो थीम के साथ नहीं आएगी। इसमें MRF टायर मिलेंगे। ऐसा लगता है कि व्हील्स के आगे का हिस्सा 18-इंच और रियर का 17-इंच का है।

 

Categorized in: