कबाड़ चोरी करने गए नकाबपोशों ने वर्कशाप में लगाई आग

वेद प्रकाश मिश्र

बिश्रामपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के एक्सवेशन वर्कशाप में आज अज्ञात नकाबपोशों ने धावा बोल दिया। कबाड़ चोरी करने गए नकाबपोशों को कर्मचारियों द्वारा खदेड़ने पर आरोपियों ने वर्कशाप में आग लगा दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के कबाड़ अज्ञात नकाबपोश चोरों ने शनिवार की शाम कबाड़ चोरी करने हेतु धावा बोल दिया। यहां पर ड्यूटी में तैनात कालरी कर्मचारियों ने जब आरोपियों को खदेड़ा तब आरोपियों ने वर्कशाप में आग लगाकर  नौ दो ग्याहर हो गए। सूत्रों की मानें तो यहां पर एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में स्थित रेस्क्यू सेंटर की फायर ब्रिगेड की वाहन पिछले कई महीने से खराब खड़ी है। प्रबंधन द्वारा उक्त अतिआवश्यक वाहन के मरम्मत न कराए जाने की वजह से आज किए गए आगजनी की घटना पर काबू पाए जाने हेतु प्रबंधन को रेहर-गायत्री खदान में दिए गए फायर ब्रिगेड वाहन को बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में कबाड़ व कोयला चोरों के हौसले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कोयला व कबाड़ की सुरक्षा को लेकर एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था व पुलिंसिंग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Categorized in: